Categorized | लखनऊ.

प्रदेश घट रही अपराधिक घटनाएं चिन्ताजनक स्वास्थ सेवाएं बदहाल - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 29 September 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने आज पत्रकारों से राजधानी के पारा क्षेत्र में हुई डकैती-लूट सामूहिक बलात्कार की घटना पर गंभीर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि  प्रदेश की राजधानी में जिस तरह डकैती व लूट की घटनाएं घटित हो रही है वह प्रदेश की कानून व्यवस्था का मखौल उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि पारा क्षेत्र की यह घटना भी बुलन्दशहर की तरह दुःसाहसिक और भयावह है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राजधानी में डकैती व लूट की गोमतीनगर सहित कई क्षेत्रों में घटनाएं घट चुकी है तथा पारा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की 24 घण्टे मंे यह दूसरी घटना है। उन्होंने कहा कि राजधानी के नागरिक आए दिन होने वाले इस तरह की दुःसाहसिक अपराधिक घटनाओं से बुरी तरह भयभीत है। प्रवक्ता ने कहा कि अपराध तथा गैंगरेप जैसी घटनाओं से समाचार पत्र रंगे रहते है। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक चिन्ता की बात यह है कि जहां प्रदेश की सरकार शासन-प्रशासन सभी का मुख्यालय है वहां कि यदि कानून व्यवस्था चाक चैबन्द नहीं है नागरिक सुरक्षित नहीं है तो बाकी प्रदेश का कौन पुरूषाहाल होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
भाजपा प्रवक्ता ने पुलिस प्रशासन की संवेदनहीनता पर बेहद अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी तथा पुलिस विभाग के आला अफसरों की नशीहतो का कोई असर पुलिस विभाग के मातहतो पर नहीं पड़ रहा है। खून से लथपथ बच्ची और परिवार रात भर तड़पता रहा और उन्हें अस्पताल भेजने के लिए सुबह की प्रतीक्षा पुलिस करती रही।
हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि सपा सरकार ने 2017 की प्रतीक्षा में अभी से सरकारी तंत्र को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। न तो ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर कोई जबाब देह न ही डेंगू से जान गवां रहे लोगो के प्रति स्वास्थ्य सेवाएं जबाव देह है डेंगू से अब लगभग 150 लोगों का जीवन जा चुका है परन्तु न तो शहरों में दवाइयों का छिड़काव है न ही डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारी के रोकथाम के उपाय। सरकार केवल बयानबाजी तक सीमित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in