Categorized | लखनऊ.

भारतीय युवा कंाग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी

Posted on 27 September 2016 by admin

भारतीय युवा कंाग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी मा0 श्री निवास बी0वी0 जी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष इंजी0 अंकित परिहार ने युवा नेता श्री आदित्य कुमार श्रीवास्तव ‘‘अंशू’’ केा उ0प्र0 युवा कंाग्रेस मध्य जोन का सचिव नियुक्त किया है।
यह जानकारी देते हुए युवा कंाग्रेस लखनऊ लोकसभा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि श्री आदित्य कुमार श्रीवास्तव‘अंशू’ को मध्य जोन का सचिव नियुक्त करते हुए श्री परिहार ने आशा की है कि अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष माननीया श्रीमती सोनिया गंाधी जी एवं उपाध्यक्ष मा0 श्री राहुल गांधी जी तथा भारतीय युवा कंाग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 श्री अमरिन्दर सिंह राजा बरार जी की आशाओं के अनुरूप संगठन को गतिशीलता प्रदान करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देेते रहेंगे।
श्री तिवारी ने बताया कि इसके पूर्व श्री श्रीवास्तव एनएसयूआई में लखनऊ के अध्यक्ष, निर्वाचित प्रान्तीय महासचिव, राष्ट्रीय प्रतिनिधि रह चुके हैं। एनएसयूआई में रहते हुए श्री श्रीवास्तव ने छात्रों के हितों के लिए विभिन्न मुद्दों को लेकर तमाम आन्दोलन किया है।
श्री श्रीवास्तव की नियुक्ति होने पर लखनऊ युवा कांग्रेस के महामंत्री श्री उज्जवल मिश्रा गोलू, श्री शैफ उस्मानी, श्री राज सिंह, श्री मधुरेन्द्र गिरी मन्टू, श्री वरूण मिश्रा उपाध्यक्ष एनएसयूआई, श्री रजत अरोड़ा आदि एनएसयूआई एवं युवा कंाग्रेस के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए स्वागत किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in