Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने 10 मंत्रियों को शपथ दिलायी

Posted on 27 September 2016 by admin

राज्यपाल ने 10 मंत्रियों को शपथ दिलायी
मंत्रिमण्डल में 4 नये मंत्रियों ने शपथ ली
3 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं 3 राज्यमंत्री को मंत्री का दर्जा मिला
राज्यमंत्री लक्ष्मीकांत निषाद को पदमुक्त किया

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 4 नये मंत्रियों को शपथ दिलायी। शपथ लेने वालों में श्री जियाउद्दीन रिज़वी, श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, श्री मनोज कुमार पाण्डेय तथा श्री शिवाकांत ओझा थे।
इसी क्रम में श्री नाईक ने मुख्यमंत्री की मंत्रणा से 3 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रियाज अहमद, श्री यासर शाह एवं श्री रविदास मेहरोत्रा सहित 3 राज्यमंत्री श्री अभिषेक मिश्रा, श्री नरेन्द्र वर्मा एवं श्री शंखलाल मांझी को भी मंत्री पद की शपथ दिलायी।
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की संस्तुति पर श्री लक्ष्मीकांत निषाद ‘पप्पू‘ राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद को पदमुक्त कर दिया है।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव, मंत्री शिवपाल सिंह यादव, मंत्री श्री अहमद हसन सहित मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्य, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री राहुल भटनागर ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in