Categorized | लखनऊ.

ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय को 3,630 रु0 से बढ़ाकर 6,000 रु0 करने का मुख्यमंत्री का फैसला

Posted on 24 September 2016 by admin

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा बहुओं, ग्राम रोजगार सेवकों आदि संविदाकर्मियों की मांगों पर विचार के लिए कमेटी गठित की जाएगी

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय को 3,630 रुपए से बढ़ाकर 6,000 रुपए प्रतिमाह करने का फैसला लिया है। साथ ही, उन्होंने कहा है कि ग्राम रोजगार सेवकों की अन्य मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। फैसले के यथाशीघ्र अनुपालन के लिए उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देशित भी कर दिया गया है।
यह जानकारी देते हुए आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि समय-समय पर मुख्यमंत्री से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा बहुओं, ग्राम रोजगार सेवकों आदि के प्रतिनिधिमण्डल अपनी मांगों को लेकर मिले हैं। मुख्यमंत्री ने इन संविदाकर्मियों की विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विचार करने हेतु एक आयोग/कमेटी के गठन का निर्देश भी दिया है, जो इन संविदाकर्मियों की मांगों के सभी पहलुओं का परीक्षण कर डेढ़ माह में अपनी संस्तुतियां प्रस्तुत करेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in