मुख्यमंत्री ने जनपद बिजनौर की घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

Posted on 17 September 2016 by admin

गृह सचिव तथा अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था)  को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रु0 तथा  घायलों को 5-5 लाख रु0 की आर्थिक सहायता की घोषणा
घटना में पीड़ित लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ  प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के मण्डलायुक्त को निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जनपद बिजनौर की घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना की जानकारी मिलते ही गृह सचिव श्री मणि प्रसाद मिश्रा तथा अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) श्री दलजीत सिंह चैधरी को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करती।
श्री यादव ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसमें मारे गए लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए तथा घायलों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के मुकम्मल इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा है।
मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद के मण्डलायुक्त को निर्देशित किया है कि इस घटना में पीड़ित लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।

*आकाशीय बिजली के गिरने से पाठा समेत जिले में सात लोगो की हुई मौत और आधा दर्जन  लोग बुरी तरह से झुलसे*

शुक्रवार को अचानक तेज हवा और बारिश के बीच बिजली की कड़कड़ाहट होने पर मानिकपुर तहसील के ग्राम पंचायत रामपुर कल्याणगढ़ में तालाब के पास जानवर चरा रहे छंगू 55 वर्ष पुत्र बनाफर कोरी  व रवि 11 वर्ष पुत्र कामता प्रसाद साहू की मौके पर ही मौत हो गयी ।
ग्राम पंचायत छेरिहा खुर्द में खेत में काम कर रही भोळी 38 वर्ष पत्नी मुन्ना यादव की मौत हो गयी इसी तरह अगरहुडा के बनवारी पुरवा में निशा 11 वर्ष पुत्री शिव प्रसाद की मौत हो गयी है ग्राम बगरेही थाना रैपुरा में एक मौत हुई है गुरौला गांव में तीन लोग आकाशीय विजली से झुलस गए है जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में किया जा रहा है ।
और राजापुर के ग्राम हरदौली रामपुर पतेरे में दो की मौत और दो लोग झुलस गए है जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है बताया गया पहाड़ी सा0 स्वा0 केंद्र में डॉक्टरों के न होने की वजह से दो लोगो की इलाज के अभाव में मौत हुई है जबकि मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा0 राजेश सिंह ने घायलो को तत्काल इलाज कर स्थित को काबू में कर लिया है आकाशीय विजली की घटना को लेकर मानिकपुर उपजिलाधिकारी शंकर प्रसाद और तहसीलदार राजू कुमार वर्मा व नायब तहसीलदार राजेश कुमार घटना के बाद से रामपुर , छेरिहा , गुरौला , अगरहुडा आदि सभी गावो में पहुचकर घायलो को तत्काल एम्बुलेन्स के जरिये अस्पताल भेजे और मृतको के परिवार से मिल उनको सांत्वना देकर उनको सरकार की ओर से आर्थिक मदद दिलाने का आस्वाशन दिया है
*घनश्याम पाण्डेय*
(पत्रकार )
*राष्ट्रीय सहारा*

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in