Categorized | लखनऊ.

प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक गति देकर अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित कराया जाये: मुख्य सचिव

Posted on 15 September 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री राहुल भटनागर ने कहा कि प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक गति देकर अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित कराया जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का और अधिक बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में और अधिक बेहतर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर गरीब परिवार की समस्याओं को दूर कराने हेतु हर संभव प्रयास सुनिश्चित कराये जायें। इसके लिये सभी अधिकारियों/कर्मचारियों में आत्मविश्वास जागृत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं में और अधिक गति लाकर जनता के मध्य विश्वास पैदा करने हेतु सार्थक प्रयास सुनिश्चित कराये जायें। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जायेगा।
नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री राहुल भटनागर कल अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त मीडिया बन्धुओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता की बेहतर सेवा कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं में और अधिक तेजी लायी जाये।
श्री राहुल भटनागर 1983 बैच के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं। इसके पूर्व श्री भटनागर प्रमुख सचिव वित्त, प्रमुख सचिव गन्ना, मण्डलायुक्त सहारनपुर सहित प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहने के साथ-साथ जनपद गोरखपुर एवं सहारनपुर के जिलाधिकारी के पद को भी सुशोभित कर चुके हैं। वे एक परिश्रमी, अध्यवसायी एवं जन सामान्य के कल्याण के प्रति समर्पणभाव से कार्य करने वाले संवेदनशील अधिकारी हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in