Categorized | लखनऊ.

हमने सपा और बसपा की सरकारे देखी है उसमें कोई भी अधिकारी रिश्वत लिए बगैर काम नही करता,

Posted on 15 September 2016 by admin

हमने सपा और बसपा की सरकारे देखी है उसमें कोई भी अधिकारी रिश्वत लिए बगैर काम नही करता, जिसमें सामान्य आदमी की कोई सुनवाई नही होती है। सपा-बसपा की सरकारो में अधिकारी सरकार के एजेंट के रूप में काम करते है, प्रदेश में विकास कार्य शून्य हो गया है। यदि हमें प्रदेश में विकास करना है और 2017 में प्रदेश में सरकार बनानी है तो सभी को एकजुटता से काम करना होगा। सभी संगठन के लोगों को बूथ के प्रत्येक घर तक जाना होगा। भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी है। हम सभी को सेक्टर पर पहुँच कर सभी के दुःख सुख में साथ रहना होगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने उक्त बाते गाजियाबाद महानगर की जिला कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए कही।
श्री मौर्य ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनावो में पूर्वांचल में बसपा और सपा का खाता भी नही खुलने वाला है। बीजेपी जैसे कार्यकर्ता किसी भी पार्टी में नही है बीजेपी में परिवारवाद ना होकर सभी कार्यकर्ताओ को लेकर चला जाता। हमारी पार्टी सभी वर्गो को साथ लेकर चलती है आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो की वजह से हमारा देश विश्व गुरु बनने जा रहा है।
कार्यसमिति में उपस्थित प्रमुख लोगो में क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व विधायक सुनील शर्मा, अतुल गर्ग, आशा शर्मा, मास्टर अमरदत्त शर्मा, विजय मोहन सरदार, एस. पी. सिंह, महानगर महामंत्री राजीव अग्रवाल, संजीव गुप्ता, अरविन्द भारतीय, राजेश त्यागी, लेखराज माहौर, मान सिंह आदि लोग रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in