Categorized | लखनऊ.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे आउटररिंग रोड का शिलान्यास

Posted on 15 September 2016 by admin

गृहमंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह जी और नितिन गडकरी, केन्द्रीय मंत्री सड़क परिवहन राज मार्ग मंत्रालय एक दिवसीय दौरे पर 16 सितम्बर को लखनऊ पहुंचेगे। भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह 16 सितम्बर को सायंकाल 4ः00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहंुचेंगे जहां पर महानगर इकाई के पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। एयरपोर्ट से सीधे झूलेलाल मैदान निकट गोमती तट में 5,000 करोड़ की स्वीकृत आउटर रिंग रोड के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा मा. नितिन गडकरी, केन्द्रीय मंत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सायंकाल 5ः45 बजे स्व. पदम्श्री डा.एस.सी. राय के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने उनके निवास पर जायेंगे एवं सायंकाल 6ः30 बजे पूर्व सांसद लालजी टण्डन के आवास 9 त्रिलोकी नाथ रोड जायेंगे, क्यांेकि पिछले दिने पूर्व सांसद लालजी टण्डन के भतीजे अनिल टण्डन का आकस्मिक निधन हो गया था। इसके उपरान्त मा. गृहमंत्री अमौसी एयरपोर्ट के लिये रवाना हांेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in