Categorized | लखनऊ.

महानिदेशक पर्यटन ने ताजगंज प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया ताजमहल पूर्वी गेट पर सौ मीटर का माॅडल देखा, फिनिसिंग के निर्देश दोनों और सभी दुकानों पर एक जैसा कलर कराने के निर्देश मुगल म्यूजियम के निर्माणाधीन कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Posted on 15 September 2016 by admin

प्रमुख सचिव सूचना एवं महानिदेशक पर्यटन श्री नवनीत सहगल ने शनिवार को ताजगंज प्रोजेक्ट के अन्तर्गत ताजमहल पूर्वी गेट पर प्रोजेक्ट में तैयार किये गये सौ मीटर माॅडल को देखा, जिसमें फिनिसिंग को और अधिक अच्छा करने के लिए राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिये। माॅडल एरिया में सुरक्षा उपकरण बोलार्ड बैरियर, सीसीटीवी तथा कन्ट्रौल रूम भी बनाया गया है। प्रोजेक्ट में जिस तरह के साइनेज और लाइटें लगी हंै, माॅडल एरिया में उन्हें शुरू करा दिया गया है।
महानिदेशक पर्यटन ने सड़क के दोनों और बनी दुकानों पर रंगाई, पुताई एक ही कलर में तथा दुकानों के ऊपर लगे बोर्डों का साइज तथा कलर भी एक जैसा कराने के लिए निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने सड़क के दोनों ओर कुछ स्थानों पर बाउण्ड्रीबाल के खराब प्लास्टर को हटाकर नया प्लास्टर कराने तथा उसकी रंगाई, पुताई भी एक जैसी कराने के लिए राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिये। महानिदेशक पर्यटन ने मुगल म्यूजियम निर्माण कार्य स्थल पर चल रहे निर्माणाधीन कार्य की प्रगति पर असन्तोष प्रकट करते हुये तेजी के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी गौरव दयाल, सचिव एडीए राजकुमार, संयुक्त निदेशक पर्यटन उ0प्र0 पी.के. सिंह, उप निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार, राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबन्धक यू.क.े गहलोत प्रोजेक्ट मैनेजर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in