Categorized | लखनऊ.

यह व्यवस्था अधिकतम 3 वर्ष के लिये होगी

Posted on 15 September 2016 by admin

राज्य स्तरीय डायल-100 परियोजना में अराजपत्रित पुलिस कर्मियों को
गृह जनपद के सीमावर्ती जिले में तैनात किया जा सकेगा
शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि राज्य स्तरीय पुलिस इमरजेंसी प्रबन्धन प्रणाली (पीईएलएस) डायल-100 परियोजना में नियुक्त किये जाने वाले अराजपत्रित पुलिस कर्मियों को उनके गृह जनपद के सीमावर्ती जनपद में स्थानान्तरित किया जा सकेगा। इसमें प्रतिबंध यह होगा कि परियोजना में नियुक्त होने वाले ऐसे अराजपत्रित पुलिस कर्मियों का वहां पर कार्यकाल अधिकतम 3 वर्ष होगा।
प्रमुख सचिव, गृह श्री देबाशीष पण्डा ने उक्त जानकारी देते हुये आज यहां बताया कि डायल-100 परियोजना में पुलिस बल के अराजपत्रित कर्मियों की तैनाती के संबंध में दिनांक 11 जुलाई, 1986 के शासनादेश में दी गयी व्यवस्था को इसके लिये उक्त सीमा तक शिथिल किया गया है। अतः यह शिथिलिकरण डायल-100 परियोजना में कार्य करने वाले अराजपत्रित पुलिस कर्मियों को अधिकतम 3 वर्ष तक के लिये ही मान्य होगा
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in