Categorized | लखनऊ.

दो अलग - अलग स्थानों में आकाशीय बिजली गिरने से एकअबिवाहित युवती की हुई मौत पाँच अन्य झुलसे*

Posted on 15 September 2016 by admin

विकास खंड के अलग अलग दो ग्राम पंचायतो  रामपुर कल्याण गढ़ व सरैया के अहरी पुरवा में बुधवार को सायं 5 बजे खेत में काम कर रही एक अबिवाहित युवती की मौत और दो लोग बुरी तरह से झुलस गयी है ।

जानकारी के अनुसार बुधवार को सायं करीब 5 बजे अचानक  बारिश के साथ तेजी के साथ बिजली के तड़पने की आवाज हुई अपने खेत में काम कर रही साबित्री देवी 65 वर्ष पत्नी उदय नरायन यादव एवं उसकी बेटी शिवकुमारी 21 वर्ष , अनुपमा 14 वर्ष पुत्री उदय नरायन आकाशीय विजली की चपेट में आ गयी जिसकी वजह से उदय नरायन की बड़ी वेटी शिव कुमारी 21 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी और उनकी पत्नी सावित्री देवी व दूसरी पुत्री अनुपमा बुरी तरह से झुलस गयी है जिनका इलाज मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है । वही सरैया ग्राम पंचायत के मजरा अहरी पुरवा में संतोष के घर में जमीन से अचानक विजली निकली जिसमे संतोष की पत्नी सुकन्या 40 वर्ष व पड़ोस की महिला सोनिया 41 वर्ष पत्नी अशोक व सोनिया के दामाद जयपाल 27 वर्ष बुरी तरह से झुलस गए है तीनो घायलो का इलाज सरैया ग्राम प्रधान कमल यादव ने करवा दिया है जिनकी स्थित ठीक बताई जा रही है । घटना की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार राजेश कुमार मौके में पहुँच घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और मृत युवती के परिवारी जनो को ढाढ़स बाधने की सम्बेदना व्यक्त की और शासन स्तर से मदद का भरोसा दिया ।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in