Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने युवाओं को बेहतर शिक्षा एवं रोजगार दिलाने हेतु क्रियान्वित करायें हैं अनेक जनकल्याणकारी योजनायें: मुख्य सचिव

Posted on 10 September 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दीपक सिंघल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने युवाओं को बेहतर शिक्षा एवं रोजगार दिलाने हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनायें क्रियान्वित करायी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं देश के शिक्षित युवा वर्गों की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु विदेशों में भी पहचान है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षित युवाओं को चिन्हित कर अपने देश एवं प्रदेश में सम्मान होना चाहिये। उन्होंने कहा कि युवाओं को अच्छे संस्कार अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षकों से भी प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि सफल जीवन हेतु सही दिशा देने वाले शिक्षकों का सम्मान करना बहुत अच्छा काम है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा मात्र नौकरी प्राप्त करने के लिये नहीं, बल्कि अपने देश एवं प्रदेश के साथ-साथ समाज को मजबूत करने हेतु प्राप्त करना चाहिये। उन्होंने कहा कि युवाओं को अच्छी शिक्षा देकर अच्छे संस्कारों को जीवित रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा प्रदान कराने हेतु शासकीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराते हुये उन्हें लाभान्वित कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़नी चाहिये।
मुख्य सचिव आज यहां गोमती नगर में शिक्षक दिवस के अवसर पर पी0एच0डी0 चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा आयोजित टीचर्स-डे एवार्ड समारोह-2016 में शिक्षकों को सम्मानित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का दायित्व है कि वह छात्रों को ऐसी बेहतर शिक्षा प्रदान करें कि उन्हें अच्छी शिक्षा हेतु बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देते हुये रोजगार रफ्तार में गति दी है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को भी अध्ययनरत छात्रों को उनके जीवन की प्रगति हेतु आवश्यकतानुसार योजनाओं की जानकारी अवश्य दी जानी चाहिये।
श्री सिंघल ने कहा कि शिक्षक समाज का शिल्पकार है, जिसका दायित्व है कि वह अपने दायित्वों का और अधिक बेहतर ढंग से निर्वहन कर अध्ययनरत छात्रों के जीवन को बेहतर बनाने हेतु अपनी पहचान बनाये। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ बच्चों के कारण ही अभिभावकों के साथ-साथ पढ़ाने वाले शिक्षकों को समाज में सम्मान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुये छात्रों को वोकेशनल एजुकेशन देने में बल दिये जाने की आवश्यकता है।
मुख्य सचिव ने होली श्राइन इण्टर काॅलेज की शिक्षिका सुश्री ऊषा शंकर, हार्नर काॅलेज की शिक्षिका डाॅ0 माला सिंह मेहरा, लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर निशी पाण्डेय, अवध गल्र्स डिग्री काॅलेज की डाॅ0 उपमा चतुर्वेदी, द मिलेनियम स्कूल की डाॅ0 मंजुला गोस्वामी, सिटी माण्टेसरी स्कूल की सुश्री मंजीत बत्रा, सेण्ट टेरेसाज डे स्कूल श्री पीटर फैन्थम, दोस्ती की सुश्री सुरभि कपूर, ला माॅर्टिनियर गल्र्स काॅलेज की सुश्री आश्रिता दास, ला माॅर्टिनियर काॅलेज के डतण् ब्ंतसलसम । डब थ्ंतसंदक, खेल फाउण्डेशन के श्री अक्षय अब्राहम, सिटी माॅटेसरी स्कूल के डाॅ0 जगदीश गांधी को सम्मानित किया। सम्मानित किये जाने के समय होली श्राइन इण्टर काॅलेज मानस नगर, इन्दिरा नगर की शिक्षिका सुश्री ऊषा शंकर द्वारा अपने विद्यालय में झाड़ू पोछा लगाने वाली गरीब परिवारों के लगभग 400 बच्चे अध्ययनरत की जानकारी देने पर मुख्य सचिव ने कहा कि शीघ्र ही जानकारी प्राप्त कर आवश्यकतानुसार ऐसे गरीब बच्चों की मदद हेतु सार्थक प्रयास सुनिश्चित करायेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्री विष्णु सहाय, डाॅ0 शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ0 निशीथ राय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in