Categorized | लखनऊ.

आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहे हैं, राजनैतिक पार्टियां झूठे वायदों एवं प्रलोभनों की झड़ी लगाये हैं। उ0प्र0 सरकार ने स्मार्ट फोन योजना के नाम पर नौजवानों को अपनी सरकार दुबारा बनाने का प्रलोभन दिया है।

Posted on 10 September 2016 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने आज जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने विगत 2012 के चुनाव में सबको लैपटाप देने का वादा किया था किन्तु सबको लैपटाप नहीं दिये, कुछ सीमित लैपटाप दिये गये। श्री अखिलेश यादव ने बेरोजगारों को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता देने का वादा पूरी तरह कूड़ेदान में डाल दिया और किसी को नहीं दिया। इसी तरह श्री अखिलेश यादव ने अकाल पीड़ित बुन्देलखण्डवासियों को मुफ्त भेाजन देने का वादा किया था किन्तु इनकी सरकार ने उसका पालन नहीं किया और किसी को भी मुफ्त भोजन नहीं दिया गया।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव अब श्री नरेन्द्र मोदी के रास्ते पर चल पड़े हैं, जिन्होने जनता को अच्छे दिनों का सब्जबाग दिखाकर 2014 के लोकसभा चुनाव में गुमराह किया था। जनता मोदी और मुलायम के इन झूठे वायदों से पूरी तरह सावधान है और 2017 के चुनाव में इन्हें सबक सिखायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in