Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री जी प्रदेश की जनता को जवाहरबाग घटना का सच बताये - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 09 June 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा की जवाहरबाग घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से घटना का सच बताने की मांग की है। भाजपाध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री संवेदनशील हो, इस पूरे घटनाक्रम को राजनैतिक संरक्षण देने वाले भी उजागर होने चाहिये। श्री मौर्य ने कहा कि इस घटना में जिन लोगों की जाने गयी है सभी के साथ भारतीय जनता पार्टी की संवेदना है। श्री अखिलेश यादव से सवाल किया है कि क्या वह घटना का सच नहीं जानते ? जब जानते है सच कहने का नैतिक साहस तो जुटायें।
श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि मा0 मुख्यमंत्री ने इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्यवाही की ? उन्होंने कहा कि जांच पड़ताल की आवश्यकता तो वहां पड़ती है जहां घटना के बारे में और उसके जिम्मेदार लोगों के बारे में किसी को पता ना हो। उन्होंने कहा जवाहरबाग पर कब्जा किन लोगों का था कौन लोग ऐसे तत्वों को संरक्षण देकर पाल रहे थे, क्या उद्देश था ये बात तो मथुरा के स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा गली-गली और जन-जन को मालूम है। आवश्यकता तो इस पूरे घटनाक्रम के पीछे उन जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का है। जो रामवृक्ष यादव के अगुवाई में जवाहरबाग पर कब्जा करने वाले लोगों को संरक्षण दे रहा था।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार के दौरान रिकार्ड संख्या में पुलिसकर्मियों/पुलिस अधिकारियों पर हमले हुए जिसमें कई पुलिसकर्मियों की जाने गयी लेकिन यह अपने प्रकार की पहली ऐसी घटना है जिसमें संगठित और नियोजित रूप में असलहा, गोला-बारूद पहले से अवैध रूप से जमा किया गया था और इंन्टेलीजेन्स तथा स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं थी, जिसके कारण वहां के एसपी सिटी तथा थानाध्यक्ष सहित कई लोगों की जाने गयी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में शासन-प्रशासन पूरी तरह फेल है। अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो, भू-माफियाओं और अवैध रूप से सम्पत्तियों पर कब्जा करने वाले लोगों के मनसूबे इस सरकार में इतने बढ़ गये है जिसकी परिणति यह घटना है। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा इस घटना के बाद श्री अखिलेश यादव जी की सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से मांग की है कि घटना पर बयान के बजाय जिम्मेदार लोगो के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करेेें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in