Categorized | लखनऊ.

फसल में रोग की समस्या का निदान मोबाइल पर सुविधा उपलब्ध

Posted on 09 June 2016 by admin

जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेन्द्र कुमार ने सभी कृषक भाइयों को सूचित किया है कि कृषि विभाग की नवीन योजना सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली योजना इस वर्ष खरीफ 2016 से लागू की गयी है, जिसके अन्तर्गत कृषक भाईयों की फसल में लगने वाले कीट एवं रोग की समस्या के निदान हेतु दो मोबाइल नम्बरों 9452247111 तथा 9452257111 पर अपना पूरा नाम, पता, विकास खण्ड जनपद का नाम लिखते हुए अपनी फसल पर कीट रोग लगने की समस्या आदि को लिखते हुये उक्त नम्बरों पर एसएमएस अथवा व्हाटसएप के माध्यम से भेजना होगा। जिसका निदान तत्काल कृषकों को उनके मोबाइल नम्बर पर एसएमएस अथवा व्हाटएसएप के माध्यम से प्राप्त हो जायेगा।
उन्होंने कृषक भाइयों से अनुरोध किया है कि वह अपनी फसलों में लगने वाली कीट रोग समस्या को उक्त नम्बरों पर एसएमएस अथवा व्हाटसएप के माध्यम से भेजकर समस्या का निदान तत्काल करा कर उक्त योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का कष्ट करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in