Categorized | लखनऊ.

पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर अल्पसंख्यक समाज के लोगों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को

Posted on 30 April 2016 by admin

पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर अल्पसंख्यक समाज के लोगों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को देखते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के स्टेट कोआर्डिनेटर रहे मोहम्मद यूनुस सिद्दीकी जनपद लखनऊ को उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी ने अल्पसंख्यक विभाग का वाईस चेयरमैन एवं लखनऊ मण्डल का प्रभारी मनोनीत किया है।
उल्लेखनीय है कि श्री यूनुस सिद्दीकी अल्पसंख्यक विभाग में रहकर अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे थे और अल्पसंख्यक वर्ग को कांग्रेस पार्टी की परिधि में लाने की दिशा में काफी योगदान दिया है।
श्री मेंहदी ने उम्मीद व्यक्त की है कि श्री यूनुस सिद्दीकी पूर्व की भांति कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने एवं अल्पसंख्यक समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कंाग्रेस पार्टी से जोड़कर कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री खुर्शीद अहमद सैय्यद तथा प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी के हाथों को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in