Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री कार्यालय हेतु प्रस्तावित मेगा काॅल सेण्टर की स्थापना एवं संचालन के लिए विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश

Posted on 30 April 2016 by admin

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर स्थापित किए जा रहे मेगा काॅल सेण्टर के लिए विभागों की चिन्हांकित योजनाओं के लाभार्थियों की सूचना उनके मोबाइल नं0 सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने सम्बन्धित विभागों के प्रमुख सचिवों/सचिवों को एक परिपत्र जारी कर विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रस्तावित मेगा काॅल सेण्टर मुख्यमंत्री कार्यालय हेतु स्थापित किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि समाज कल्याण, माध्यमिक शिक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण, राजस्व, विकलांग जन विकास तथा श्रम विभाग को विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में वर्ष 2012-13, 2013-14 एवं 2014-15 के लाभार्थियों का अद्यतन विवरण उत्तर प्रदेश डेवलपमेण्ट सिस्टम्स कारपोरेशन (यू0पी0डेस्को) को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय हेतु मेगा काॅल सेण्टर की स्थापना के लिए यू0पी0डेस्को को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। प्रस्तावित सेण्टर के माध्यम से प्रारम्भिक चरण में प्रदेश के 13 विभागों/अधिष्ठानों की वर्ष 2012-13, 2013-14 एवं 2014-15 की चिन्हांकित 20 योजनाओं के बारे में सम्बन्धित लाभार्थियों से स्वतंत्र फीडबैक प्राप्त करते हुए इनके समुचित संचालन की अवधारणा की गई है। इस सम्बन्ध में यू0पी0डेस्को द्वारा सिस्टम इन्टीग्रेटर के चयन की कार्रवाई की जा रही है।
प्रवक्ता ने बताया कि परियोजना के सुचारु संचालन एवं हित में सिस्टम इन्टीग्रेटर के चयन होते ही सेण्टर संचालन के लिए सूचनाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे यह सूचना यू0पी0डेस्को को उपलब्ध कराई जा सके। समाज कल्याण विभाग को समाजवादी पेंशन तथा वृद्धावस्था पेंशन, माध्यमिक शिक्षा विभाग को लैपटाॅप वितरण, ‘कन्या विद्या धन’, ‘पढ़ें बेटियां और बढ़ें बेटियां’, अल्पसंख्यक कल्याण को ‘हमारी बेटी उसका कल’, राजस्व को कृषक दुर्घटना बीमा’, विकलांग जन विकास विभाग को ‘विकलांग पेंशन’ तथा श्रम विभाग को ‘साइकिल वितरण’ योजनाओं के सम्बन्ध में सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in