Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध बढ़े है - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 19 April 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर सपा सरकार पर जर्बदश्त हमला किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने गोण्डा में 15 वर्षीय बालिका की हत्या का मामला जोरदार तरीके से उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा कि थाने से 100 मीटर दूरी पर मनचले ने गोली मारकर हत्या कर दी। पहले यही मनचला लड़की को छेड़ने के आरोप में जेल जा चुका है जिससे सपाई छुड़ाकर लाये थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। महिलाओं/बालिकाओं पर अपराध बढ़ रहे है, सरकार तमाशबीन है।
श्री मौर्य ने आज ही प्रदेश में हुई बारदातों की फेहरिस्त गिनाई। उन्होंने बताया बहराइच में दंबगों ने पानी विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी, मुर्गो की लड़ाई में ठेकेदार की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी, सपा सांसद के बेटे ने कानून व्यवस्था को ठेंगे पर रखकर उत्पात मचाया, काकोरी और नाका थाना क्षेत्रों में अज्ञात लाशें मिलना प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था की मिसाल है। प्रदेश में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और उसके बाद हत्या आम बात हो गई है। सपा सरकार की भूमिका गौण हो गई है। प्रदेश में आम नागरिकों का जीवन राम हवाले है।
श्री मौर्य ने कहा कि महिलाओं पर अपराध के मामले में उ0प्र0 देश में नं0-1 है। प्रदेश में महिलाओं पर अपराध बढ़ा है। भाजपा प्रदेश की जनता के पहरेदार की भूमिका में है। उन्होेंने कहा कि चदि इसी तरह महिलाओं पर अपराध होते रहे तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। जनसंघर्ष सदन से सड़क तक किया जायेगा। महिलाओं पर अत्याचार नहीं होने दिया जायेगा। भाजपा महिलाओं को सुरक्षा का ऐहसास करायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in