Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं का आवाह्न करते हुए कहा कि

Posted on 19 April 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं का आवाह्न करते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नारा दिया था कि कांग्रेस मुक्त भारत, अब वक्त आ गया है कि कार्यकर्ता कांग्रेस मुक्त देश-सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश के नारे के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाये। श्री मौर्य का आज झांसी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा बुंदेलखण्ड में खनन माफिया जनता का खून चूस रहे है। भाजपा सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम कर रही है।
श्री मौर्य ने आज प्रातः कहा कि जनता के मन में भाजपा के प्रति स्वाभाविक रूप से उत्साह का वातावरण है। 2017 के विधानसभा चुनाव में जनता हर बूथ पर कमल खिलाने के लिए मतदान करने का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार में बढ़ी गुण्डागर्दी व अराजकता से आमजन मानस में भय का वातावरण है। सपा-बसपा जैसे दलों की सरकारों ने भष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित कर राज्य के आर्थिक तंत्र को खोखला कर दिया है। परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति के चलते उ0प्र0 में विकास का पहिया थम सा गया है।
प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने कहा कि सपा के कुशासन से प्रदेश की जनता को मुक्त कराने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। उन्होंने कहा कि सपा के कुशासन को उखाड़ फंेकने का वक्त आ चुका है।
इस बार भाजपा 265$ से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है, कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से चुनावी तैयारियों में जुट जाये। श्री मौर्य ने कहा कार्यकर्ताओं और जनता के हितों की लड़ाई लड़ते-लड़ते अगर उन पर हजारों-हजार मुकदमें भी लग जाये तब भी वे जनहित में संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने प्रदेश में अनाधिकृत तरीके से लगाये जा रहे पोस्टरों को गलत बताते हुए अपनी असहमति जताई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in