Categorized | लखनऊ.

20 अप्रैल को सरोजनीनगर के ट्रामा सेन्टर का उद्घाटन करेंगे गृहमंत्री

Posted on 19 April 2016 by admin

गृहमंत्री एवं लखनऊ के सांसद मा. राजनाथ सिंह जी 1 दिवसीय दौरे पर 20 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेगे। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी दिनांक 20 अप्रैल दिन बुधवार को सायंकाल 04ः30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगे, जहां पर महानगर ईकाई के कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेगें। एयरपोर्ट से सायंकाल 04ः45 बजे गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी सरोजनीनगर स्थित ट्रामा सेन्टर में बने 100 बेड के हास्पिटल का उद्घाटन करेंगे। गृहमंत्री सायंकाल 06ः00 बजे अपने आवास 4 कालीदास मार्ग पर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। रात्रि 08ः30 बजे मोतीमहल लाॅन में पूर्व सांसद लालजी टण्डन की पौत्री के विवाह समारोह मे सम्मिलित होंगे। रात्रि 09ः30 बजे अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने दी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in