Categorized | लखनऊ.

युवा जोश द्वारा आयोजित मीडिया और प्रशासन गोष्ठी के मुख्य अतिथि कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार

Posted on 19 April 2016 by admin

युवा जोश हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र के छठे वार्षिकोत्सव के अवसर पर 15 अप्रैल 2016 को 1ः00 बजे यू.पी. प्रेस क्लब लखनऊ में मीडिया एवं प्रशासन विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश शासन के कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार थे। श्री कुमार ने मीडिया और प्रशासन विषय पर बोलते हुए कहा कि दोनों का अपना-अपना महत्व है तथा ये एक दूसरे के सहयोगी हैं तथा मीडिया के सहयोग से प्रशासन चलाने में आसानी होती है। इस अवसर पर उन्होनें गोष्ठी के आयोजकों को इस आयोजन के लिए बधाई दी तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज को एक नई दिशा मिलती है। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की फोटो पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके बाद आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत माल्यापर्ण कर किया गया तथा युवा जोश के सम्पादक एवं कार्यक्रम संयोजक डाॅ. बी.पी. श्रीवास्तव ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि युवा जोश समाचार पत्र विगत 6 वर्षों से समाज को सही और निष्पक्ष सूचनाएं देने का प्रयास कर रहा है तथा आगे भी इसी प्रकार से कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता तहलका न्यूज़ के सम्पादक उत्कर्ष सिन्हा ने कहा कि मीडिया अपनी भूमिका को समझता है तथा उसी अनुसार कार्य कर रहा है। मीडिया के सामने अनेक प्रकार की चुनौतियां है तथा उन चुनौतियों के बीच में वह अपनी जिम्मेदारी बड़ी बखूबी से निभा रहा है। आज पूरा देश मीडिया की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है तथा उसी अनुसार हमें भी अपने दायित्यों का निवर्हन करना है। कार्यक्रम में विशिष्ठि अतिथि के रूप में उपस्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की विभागाध्यक्षा ;ट्रांसफ्यूजन मेडिसिनद्ध एवं माॅडल ब्लड बैंक डाॅ. तूलिका चन्द्रा को युवा जोश परिवार की तरफ से उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया तथा इस अवसर पर डाॅ. चन्द्रा ने युवा जोश परिवार को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से उत्साहवर्धन मिलता है तथा आज की गोष्ठी मीडिया और प्रशासन विषयक आज के परिपेक्ष में बहुत सामयिक है तथा मीडिया और प्रशासन एक दूसरे के सहयोग से ज्यादा अच्छा कार्य कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ और नौजवान दोनों पीढ़ी के पत्रकारों के बीच लोकप्रिय श्री मधुकर त्रिवेदी जी जिन्हें हाल ही में पत्रकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए 2016 में उत्तर प्रदेश का सर्वोच्च सम्मान यश भारती मुख्यमंत्री द्वारा उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया गया है, अपने सम्बोधन में बोलते हुए कहा कि मीडिया एवं प्रशासन एक दूसरे के सहयोगी है तथा इनके सामजस्य से लोगों को ज्यादा आसानी से न्याय सुलभ हो सकता है। उन्होनें ने भी कार्यक्रम संयोजक को इस प्रकार के कार्यक्रम करने के लिए साधुवाधु देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से देश एवं प्रदेश को एक नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का आभार युवा जोश की स्वामिनी/प्रकाशक श्रीमती गरिमा श्रीवास्तव ने व्यक्त किया तथा कहा कि इस गोष्ठी से लोगों को एक नई प्रेरणा मिलने के साथ-साथ युवा जोश को भी नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होनें ने आये हुए पत्रकार बंधुओं, मित्रों एवं युवा जोश परिवार के सभी सहयोगियों को सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ. अभय श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा इस अवसर पर श्री रजनलाल श्रीवास्तव, आनन्द श्रीवास्तव, इंजी. राहुल श्रीवास्तव, श्रीमती माया श्रीवास्तव, एस.एस. लाल श्रीवास्तव, आर.एन. लाल, अनुराग, शिशिर जिन्दल, हरीश, डाॅ. अशोक श्रीवास्तव एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in