Categorized | लखनऊ.

जनपद आगरा में कैफे स्ट्रीट के सिविल एवं विद्युत निर्माण कार्य आगामी 01 मई से प्रारम्भ कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जाये: मुख्य सचिव

Posted on 19 April 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने निर्देश दिये हैं कि सी0जी0 सिटी परियोजना के सभी विकास कार्य आगामी 31 जुलाई, 2016 तक निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाये। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन संस्कृृति विद्यालय के निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूर्ण कराकर क्रियाशील कराया जाये। उन्होंने कहा कि लखनऊ हाट (अवध शिल्प ग्राम योजना) के समस्त कार्योें को निर्धारित समय सारणी के अनुसार गुणवत्ता के साथ कराना सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि लखनऊ हाट (अवध शिल्प ग्राम योजना) के क्राफ्ट कोर्ट के समस्त 24 नग दुकानों में इलेक्ट्रिकल तथा फिनिशिंग व प्रशासनिक भवन में ग्रेनाइट पत्थर की क्लेडिंग तथा फर्श का शत-प्रतिशत कार्य माह अप्रैल में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि लखनऊ हाट के अन्तर्गत प्रदर्शनी हाॅल के फाल्ससीलिंग का 50 प्रतिशत, फर्श का 95 प्रतिशत, पोर्च का 75 प्रतिशत तथा सेनेटरी का शत-प्रतिशत कार्य वर्तमान माह में ही पूर्ण कराया जाये।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार मंे प्रोजेक्ट मानिटरिंग गु्रप की बैठक कर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि जय प्रकाश नारायण इण्टरनेशनल कन्वेन्शन सेण्टर परियोजना के निर्माण कार्यों का निरंतर उच्चस्तरीय सूक्ष्म अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाये ताकि 31 अक्टूबर, 2016 तक समस्त कार्य पूर्ण हो सकंे। उन्होंने कहा कि जे0पी0 इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेन्टर के गेस्ट हाउस ब्लाॅक के विद्युत कार्य से सम्बन्धित एच0वी0ए0सी0 का 50 प्रतिशत, फायर फाइटिंग का 40 प्रतिशत तथा सी0सी0टी0वी0 पीए सिस्टम एवं फायर डिटेक्शन का 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि जे0पी0 इन्टरनेशन कन्वेंशन सेन्टर के पार्किंग ब्लाक से सम्बन्धित वाह््य फिनिशिंग के 95 प्रतिशत कार्य को पूर्ण कराने के साथ-साथ म्यूजियम क्षेत्र के कार्य को शत-प्रतिशत, एक्वाटिक ब्लाॅक के आर0सी0सी0 बीम एवं स्लैब के 75 प्रतिशत कार्य को पूर्ण कराया जाये।
श्री रंजन ने कहा कि जनपद आगरा में कैफे स्ट्रीट के सिविल एवं विद्युत निर्माण कार्य आगामी 01 मई से प्रारम्भ कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि पुराने लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने इनर रिंग रोड आगरा परियोजनान्तर्गत सड़क का निर्माण कार्य आगामी 15 मई, 2016 तथा यमुना ब्रिज एवं आर0ओ0बी0 (रेल उपरिगामी सेतु) का निर्माण आगामी सितम्बर, 2016 तक निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये हैं।
मुख्य सचिव ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे, ट्रांस गंगा सिटी एवं सरस्वती हाईटेक सिटी परियोजना के कार्यों की भी समीक्षा करते हुये प्रगति संतोषजनक होने पर निर्देश दिये कि परियोजना को निर्धारित माइल स्टोन के अनुसार पूर्ण कराने हेतु वरिष्ठ अधिकारी निरन्तर अनुश्रवण अपने स्तर से सुनिश्चित करें। उन्होंने आई0टी0 सिटी परिसर में प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण आगामी अक्टूबर, 2016 से आरम्भ कराने हेतु पंजीयन प्रक्रिया माह मई, 2016 से आरम्भ कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन आई0टी0 भवन के 750 ‘पाइलिंग फाउण्डेशन’ का कार्य आगामी 01 माह में अवश्य पूर्ण करा लिया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि आई0टी0 भवन-01 का राफ्ट तथा रिटेनिंग वाल का कार्य, आई0टी0 भवन-03 का प्री-फ्रैब्रीकेटे स्ट्रक्चर बनाने का कार्य तथा आन्तरिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के अन्तर्गत पेरीफेरल रोड्स की अर्थ फिलिंग का 80 प्रतिशत कार्य आगामी 01 माह में करा दिया जाये।
बैठक में प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास श्री महेश कुमार गुप्ता, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा श्री नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव आई0टी0 श्री आर0के0तिवारी, सचिव मुख्यमंत्री श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, सचिव आवास श्री पनधारी यादव, प्रबंध निदेशक यूपीएसआईडीसी श्री मनोज कुमार सिंह, सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन श्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in