Categorized | लखनऊ.

विजन मिशन फाउन्डेशन द्वारा तैयार किया गया चीफ मिनिस्टर लाईफ स्टाइल मैनेजमेन्ट कार्यक्रम को प्रदेश में प्रोजेक्ट के रूप में लागू किये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों को विभिन्न पहलूओं पर विचार कर अपनी आख्या यथाशीघ्र प्रस्तुत की जाये: मुख्य सचिव

Posted on 19 April 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने निर्देश दिये हैं कि विजन मिशन फाउन्डेशन द्वारा तैयार किया गया चीफ मिनिस्टर लाईफ स्टाइल मैनेजमेन्ट कार्यक्रम को प्रदेश में प्रोजेक्ट के रूप में लागू किये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों को विभिन्न पहलूओं पर विचार कर अपनी आख्या यथाशीघ्र प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को डायबिटीज जैसी बीमारी से बचाव हेतु जागरूक किये जाने हेतु अभियान चलाया जाये जिसमें समाज सेवी संस्थाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आम नागरिकों के स्वास्थ्य के हित में विचार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि व्यस्ततम दिनचर्या में प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहने हेतु अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना आवश्यक है।
मुख्य सचिव ने यह विचार आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में विजन मिशन फाउन्डेशन की संस्थापक श्रीमती राशि सिंघल अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत प्रस्तुतिकरण के दौरान व्यक्त किये।
श्रीमती राशि सिंघल अग्रवाल ने अपने प्रस्तुतिकरण में बताया कि प्रदेश की जनता को डायबिटीज जैसे रोग से छुटकारा दिलाने हेतु विजन मिशन फाउन्डेशन द्वारा शारीरिक क्रियाकलापों, खानपान, स्मोकिंग तथा तनाव रहित जीवन शैली के बारे में नागरिकों को जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि फाउन्डेशन द्वारा जागरूकता अभियान में शिक्षित लोगों द्वारा आम नागरिकों को जागरूक किया जायेगा जिसमें प्रदेश सरकार के सहयोग की आवश्यकता है।
श्रीमती राशि सिंघल अग्रवाल ने बताया कि विगत 21 मार्च को मा0 मुख्यमंत्री जी के समक्ष विजन मिशन फाउन्डेशन की अनूठी पहल पर चर्चा करने का अवसर प्राप्त हुआ था जिसमें क्लीन यूपी-ग्रीन यू0पी0, साईकिलिंग, जाॅगिंग आदि विषयों के साथ-साथ स्वस्थ्य जीवन हेतु बेहतर कार्यशैली पर बदलाव लाने पर चर्चा हुई थी, जिसमें मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्य सचिव स्तर पर प्रस्तुतिकरण कराने के निर्देश दिये गये थे। उन्होंने बताया कि आम जनता को जागरूक किये जाने हेतु सूचना एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से ग्रामीण, ब्लाक तथा तहसील स्तर पर बीमारी से बचने के लिए एक अभियान चलाकर जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी डायबिटीज जैसी बीमारी से बचने हेतु आम जनता को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विजन मिशन फाउन्डेशन द्वारा आम नागरिकों को डायबिटीज जैसी बीमारी से बचाव हेतु नोएडा एवं गाजियाबाद से इस जागरूकता अभियान की शुरूआत की जा चुकी है तथा प्रदेश के अन्य जनपदों में भी इसके सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि डायबिटीज से आम जनता को बचाने हेतु हमारा सूत्र है- एक्सरसाईज, बैलेन्स डाईट त्र गुड हेल्थ ।
प्रस्तुतिकरण में प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अरविन्द कुमार, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं शिक्षा डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय, परियोजना निदेशक एन0एच0एम0 श्री आलोक कुमार, निदेशक पी0जी0आई0 सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in