Categorized | लखनऊ.

निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री

Posted on 14 April 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कन्नौज-तिरवा मार्ग पर निर्मित किए जा रहे पुल को 4-लेन की जगह 2-लेन का बनाने तथा इसे 4-लेन करने के लिए मांगे गए आगणन में अनावश्यक विलम्ब के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह निर्देश आज अपने सरकारी आवास पर लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत इस प्रकरण की समीक्षा के दौरान दिए।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने मंगलवार को जनपद कन्नौज में विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के दौरान कन्नौज-तिरवा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि इस मार्ग पर बनने वाला पुल 2-लेन का है, जबकि इसे 4-लेन का होना चाहिए था। जानकारी प्राप्त करने पर उन्हें पता चला कि इसे 4-लेन का बनाए जाने के सम्बन्ध में आगणन का प्रस्ताव मांगा गया था, जिसमें अनावश्यक विलम्ब हो रहा है। उन्होंने इस पर गहरा असंतोष व्यक्त किया था।
इसी क्रम में श्री यादव ने आज लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत निर्मित किए जा रहे इस मार्ग के कार्याें की समीक्षा की और मानकों का पालन न करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्याें में किसी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा सभी जिला मुख्यालयों को 4-लेन के मार्गों से जोड़ने का निर्णय पूर्व में ही लिया जा चुका है। इसके क्रम में प्रदेश में गुणवत्तायुक्त सड़कों के निर्माण का कार्य तीव्रता से किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बेहतरीन सड़कें बनायी जा रही हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in