Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली यात्रा के आज 36 पूरे होने पर पूरे प्रदेश के सभी 90 जिला/महानगरों तथा सभी 1460 मण्डलो में पार्टी के 37वें स्थापना दिवस को

Posted on 08 April 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली यात्रा के आज 36 पूरे होने पर पूरे प्रदेश के सभी 90 जिला/महानगरों तथा सभी 1460 मण्डलो में पार्टी के 37वें स्थापना दिवस को समारोह पूर्वक पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा सांस्कृतिक जागरण और प्रगतिशील समृद्ध सशक्त भारत की संकल्पना की यात्रा है जो निरन्तर अपनी प्रगति पथ पर अग्रसर है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह को प्रदेश भाजपा की सभी 90 जिला/महानगर तथा मण्डल इकाईयों ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी इस अवसर पर मेरठ के कई मंण्डल कार्यक्रमों में भाग लिया और उन्होंने कहा कि डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ की स्थापना सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर की गई थी। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को किसी एक पंथ मजहब व परम्परा से जोड़कर देखना उचित नहीं है। यह भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति पर आधारित उदारवादी मानवतावादी शाश्वत जीवन मूल्यों पर तथा सामाजिक सास्कृतिक राजनैतिक आचरण पर आधारित है। और इनका आधार पं0 दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद है। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद का दर्शन मानवतावादी तथा अन्त्योदय पर आधारित है। हमारी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा वसु धैव कुटुम्बकम पर आधारित है। उन्होंने केन्द्र के मोदी सरकार द्वारा गरीबों, दलितो, पिछड़ो, किसानों तथा युवाओं के लिए किये जा रहे कार्यो की विस्तार से चर्चा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज मेरठ में स्थापना दिवस समारोहों में भाग लिया वहीं प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल लखनऊ महानगर प्रदेश महामंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, पंकज सिंह लखनऊ में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अशोक तिवारी, लखनऊ के बख्शी का तालाब, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता लखीमपुर मंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा बहराइच के कैसरगंज मंडल में प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल बहराइच शहर, सवित्री बाई फूले सांसद शिवपुर मंडल में, सांसद दद्दन मिश्र बलरामपुर मंडल में, रमापति शास्त्री गोण्डा में, योगी अदित्य नाथ गोरखपुर के आर्यनगर तथा पिपराइच मंडल में, शिवकुमार पाठक व डा0 धमेन्द्र सिंह गीतानगर, डा0 समीर सिंह व चिरंजीव चैरसिया मालवीयनगर, विनोद पाण्डेय दीनदयालनगर, लल्लन तिवारी भटपार, संतराजयादव पिपरौली, रमेश सिंह पाली, सांसद डा0 शरद त्रिपाठी खजनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष कौड़ी राम विम्राट कौशिक सरदार नगर, सांसद कमलेश पासवान बासगांव, सांसद पंकज चैधरी महराजगंज, व महाराजगंज देहात बृजमनगंज-बजरंग बहादुर सिंह, परतावल-राजेन्द्र सिंह, फरेन्दा-शिवेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दूबे आगरा, रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी, पुरूषोत्म खडेलवाल आगरा, सांसद सतीश गौतम अलीगढ़, रमेश सिंह रूद्रपुर देहात, मारकण्डेय शाही देवरिया, रामाशीर्ष राय तरकुलवा, पवन कसौधन बस्ती नगर, राकेश श्रीवास्तव मुण्डेरा, दुर्गा राय मेंहदावल, संजीव राय बघौली, जय चैबे पंचपोखरी, जगदम्बा लाल श्रीवास्त खलीलाबाद नगर, श्याम करन सिंह खलीलाबाद देहात, त्रयम्बक त्रिपाठी हैंसर बाजार, फागु चैहान बोझी, अमरनाथ दूबे परदहां, विजय नरायन शर्मा मऊ नगर, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह काठ मण्डल मुरादाबाद, संगठन मंत्री प्रद्दुम बुलन्दशहर नगर, विजय पाल सिंह तोमर गे्रटर नोएडा जेवर, प्रदेश मंत्री कान्ता कर्दम जिला प्रशिक्षित गेट, वीरेन्द्र सिंह सिरोही गौतमबुद्धनगर, प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी रजपुरा मण्डल, सतेन्द्र सिशोदिया मंथरा मण्डल, जयकरन गुप्ता, महामंत्री पश्चिमी क्षेत्र पटेल नगर मेरठ, वाराणसी में क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, संगठन मंत्री चन्द्रशेखर, राकेश त्रिवेदी, शंकर गिरी, महेश चन्द्र श्रीवास्तव, विद्यासागर राव, सौरभ श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारदवाज, प्रेम कपूर, सुदामा पटेल आदि सहित प्रदेश के सभी जनपदो में स्थापना दिवस कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया।
आज समर्पण दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रम 14, 15, 16 अप्रैल को डा0 भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिन को समरस्ता दिवस के रूप में सभी बूथों पर मनाने, सभी ग्राम सभाओं में सम्पर्क तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं तथा फसल बीमा योजना व गांवों के विकास की योजनाओं पर विस्तार में चर्चा कर सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in