Categorized | लखनऊ.

केन्द्र की भाजपानीत मोदी सरकार द्वारा कंाग्रेस शासित राज्यों की सरकारों को गिराने के किये जा रहे

Posted on 08 April 2016 by admin

केन्द्र की भाजपानीत मोदी सरकार द्वारा कंाग्रेस शासित राज्यों की सरकारों को गिराने के किये जा रहे षडयंत्र एवं इस अलोकतांत्रिक कृत्य के विरूद्ध उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी के निर्देशानुसार आज प्रदेश की सभी जिला/शहर कंाग्रेस इकाइयों द्वारा धरना एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्षेां के नेतृत्व में धरना/विरोध प्रदर्शन किया गया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन वीरेन्द्र मदान ने बताया कि राजधानी लखनऊ में जीपीओ पार्क, गांधी प्रतिमा के समक्ष जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में मध्यान्ह धरना दिया। धरने में पूर्व प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, प्रदेश कंाग्रेस के महामंत्री एवं प्रभारी लखनऊ श्री संजीव कुमार सिंह, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री मारूफ खान, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री प्रमोद सिंह, श्री ओंकारनाथ सिंह, शहर अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ल, जिलाध्यक्ष श्री गौरव चैधरी सहित सैंकड़ों कंाग्रेसजन शामिल रहे।
श्री मदान ने बताया कि सायं 4 बजे तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हुए कार्यक्रम के तहत जनपद बुलन्दशहर में विधायक श्री बंशी सिंह पहाडि़या एवं दिलनवाज खान तथा जिलाअध्यक्ष के नेतृत्व में, फैजाबाद में जिलाध्यक्ष श्री रामदास वर्मा एवं शहर अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय सदर पर प्रदर्शन कर धरना दिया। जनपद बस्ती में जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय के नेतृत्व में पूर्व विधायक श्री राम जियावन एवं अम्बिका सिंह आदि की मौजूदगी में पैदल मार्च किया गया एवं जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया गया। इसी प्रकार जनपद बाराबंकी, शाहजहांपुर, बदायूं में जिला/शहर के संयुक्त रूप से, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, सीतापुर, अम्बेडकरनगर, बहराइच, गोण्डा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया में जिला/शहर इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम किये गये। जनपद मऊ में जिला/शहर द्वारा धरना दिया गया तथा केन्द्र सरकार का पुतला फूंका गया। इसी प्रकार आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, जौनपुर, कानपुर, फर्रूखाबाद, बांदा, जालौन, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद में जिला/शहर इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन एवं धरना आयोजित किया गया। इसी प्रकार जनपद एटा एवं गाजियाबाद में जिला शहर के संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन किया गया। रामपुर में भीम ज्योति यात्रा पहुंचने के कारण धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम कल किया जायेगा। लगभग प्रदेश के सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार के अलोकतांत्रिक कदम का पुरजोर विरोध किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in