Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि

Posted on 08 April 2016 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि वे समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन गँाव-गाँव तक पहुँचाए और जनता के बीच सघन जन संपर्क करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र में जितने वादे किये थे उनमें अधिकंाश वादे पूरे कर दिये गये हैं। जनता को इस सबकी जानकारी होनी चाहिए।
श्री मुलायम सिंह यादव आज पार्टी मुख्यालय के डा0 लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों का इलाज महंगा है, उसे मुफ्त कराने की व्यवस्था है। मेट्रो रेल अब बस दौड़ने वाली है। आगरा-एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनने से परिवहन, पर्यटन और रोजगार में भारी वृद्धि होगी। किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों को रोटी-रोजगार देने का काम समाजवादी सरकार ने किया है। नौकरियों में भर्ती खोली गई है। बिजली और सौर उर्जा के नए प्लांट लग रहे हैं। सड़क पुल बन रहे हैं।
श्री यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सचेत किया कि वे सन् 2017 के विधान सभा चुनावों को हल्के में न लें। विकास विरोधी ताकतों की साजिशों से सावधान रहना है। जनता को बरगलाने वाले और अफवाहबाज सक्रिय हो सकते हैं। इसलिए हमें जनता के बीच सही बात बतानी होगी और विकास का जो शानदार रिकार्ड प्रदेश में समाजवादी सरकार ने बनाया है उसकी जानकारी घर-घर पहुँचानी होगी। हमें दुबारा फिर और ज्यादा बहुमत से अपनी सरकार बनाने का संकल्प लेना होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in