Categorized | लखनऊ.

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

Posted on 06 April 2016 by admin

होली पर्व का असली मतलब आपसी भाईचारे व सौहार्द की मिसाल कायम करना होता है। उक्त विचार मुख्य अतिथि सांसद एवं गृहमंत्री, भारत सरकार, माननीय श्री राजनाथ सिंह ने दिन शनिवार को सिटी बस स्टैण्ड मैदान, राम-राम बैंक चैराहा, अलीगंज, लखनऊ में आयोजित रंगारंग होली मिलन समारोह में कही।
मुख्य अतिथि श्री सिंह ने इस मौके पर लखनऊवासियों से सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि दुनिया में दो चीजों अग्नि व पृथ्वी का बहुत महत्व है। जैसे अग्नि में कुछ भी डाल दिया जाए तो वह भस्म हो जाती है वैसे ही पृथ्वी अपने में सभी चीजों को समा लेती है। उसी तरह होलीकोत्सव के माध्यम से रंगों के मिलन का अभिप्राय सभी जातीय, धर्म का आपसी मिलन और ऊंच-नीच का भेदभाव समाप्त कर एकता संदेश है।
श्री सिहं जी ने लखनऊवासियों को होली की ढेर शारी शुभकामनाएं दीं। श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है और आशा जताई कि 2019 तक गैस पाइप लाइन की सुविधा शहर के प्रत्येक घरों में मुहैया करा दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि विकास की दृष्टि से शहर के सभी वार्डों, सडकों एवं गलियों में सोलर लाइट, पीने के पानी के लिए सबमर्सिबल व हैंडपंपों की व्यवस्था की जा रही है।
विधायक माननीय श्री आशुतोष टंडन जी ने उपस्थित समस्त क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया व होली की ढेरों शुभकामनाएं दी।
बीजेपी के नगर अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा जी ने सभी को सामूहिक तौर पर बधाई दी और लोगों से एकजुट रहने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर सभी लोग अपने गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे से मिलते हैं यह बडी बात है।
आई0ए0एस0 एवं सांसद प्रतिनिधि श्री दिवाकर त्रिपाठी ने सूबे की राजधानी लखनऊ में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए एक विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसके तहत 1000 दिव्यांगों को  ट्राई साइकिल दी जाएगी व वर्ष 2019 तक शहर के समस्त दिव्यांगों को साइकिल प्रदान की जाएगी। इसके अलावा नेत्रहीन लोगों को बेलरीडर और कान से सुनने में असमर्थ लोगों को कान की मशीन दी जाएगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से श्री जयपाल सिंह जी, श्री मनोहर सिंह, श्री विनोद बाजपेई, पार्षद श्री ब्रज किशोर पाण्डे, पार्षद श्री कैलाश यादव, श्री हरशरणलाल गुप्ता, सुरेश अवस्थी, मुन्ना मिश्र, सूरज वर्मा, रंजीत यादव, कब्बन नवाब, अरविन्द मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, शैलेन्द्र स्वर्णकार, कैलाश रावत, मण्डल अध्यक्ष श्री राम शरण सिंह, अतुल अग्रवाल, अनूप सिंह, विवेक सिंह तोमर, प्रदीप शुक्ला, लवकेश सिंह, कुलदीप तिवारी, रमन तलवार, हषवर्धन शुक्ला, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष टिंकू सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, पूर्व पार्षद अभय सेठ, पूर्व विधायक राम कुमार शुक्ला सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर श्री अशोक मिश्रा ने अपने साथियों के साथ पुनः भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त की।
आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत डा0 नीरज बोरा जी ने किया। डा0 बोरा जी ने होली के गीत पर मुख्य अतिथि माननीय राजनाथ सिंह जी व सभी क्षेत्रवासियों पर पुष्प वर्षा कर सभी को होेली की बधाई प्रदान की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in