Categorized | लखनऊ.

परीक्षा तिथि की भ्रामक सूचना देने वालों के विरूद्ध एफ0आई0आर दर्ज कराने के निर्देश: राजकिशोर यादव

Posted on 06 April 2016 by admin

विज्ञापित आशुलिपिक व वैयक्ति सहायक के रिक्त कुल 808 पदों के सापेक्ष चयन हेतु (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा अपनी निर्धारित तिथि 03 अप्रैल, 2016 (रविवार) को ही पूर्वान्ह 11ः00 बजे से 12ः00 बजे तक जनपद लखनऊ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष श्री राजकिशोर यादव ने यह जानकारी आज देते हुए यह बताया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर गैर-कानूनी तरीके से इस आश्य की भ्रामक सूचना वाट्सएप पर वायरल की गई है कि आयोग की आशुलिपिक व वैयक्तिक सहायक (सामान्य चयन) प्रतियागितात्मक परीक्षा-2016 दिनांक 03 अप्रैल, 2016 (रविवार ) के स्थान पर दिनांक 17 अप्रैल, 2016 (रविवार) को आयोजित की जायेगी जो पूर्णतः असत्य एवं भ्रामक सूचना है।
श्री यादव ने बताया कि असत्य एवं भ्रामक सूचना देने वाले ऐसे शरारती तत्वों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in