Categorized | लखनऊ.

Posted on 06 April 2016 by admin

यूपीए सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं के जरिये कांग्रेस पार्टी गांव-गांव पहुंचेगी और शुरू होगा अधिकार दिलाओ हल्ला बोल कार्यक्रम। महात्मा गांधी नरेगा मजदूरों से लेकर शहर में रहने वाले खोमचे, ठेले, पटरी दुकानदार, शिक्षा के अधिकार के अन्तर्गत गरीब बच्चे आदि सबके अधिकारों के लिए कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरेगी। यह निर्णय आज प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में यूपीए सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं के प्रान्तीय प्रभारी संजय दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रभारियों की बैठक में लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिले के फ्लैगशिप प्रभारियों को जिला एवं प्रदेश कंाग्रेस कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया जायेगा। डाॅ0 खत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में मनरेगा मजदूरों से कराये गये कार्य की 1000  करोड़ रूपये की मजदूरी जो बकाया है अगर एक माह के अन्दर उन मजदूरों के खातों में नहीं पहुंची तो डाॅ0 खत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय कार्यालय वाराणसी का घेराव किया जायेगा।
इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा की वार्षिक कार्ययोजना पेन्टिंग के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा लिखाये जाने के लिए सभी ब्लाकों में अप्रैल माह में धरना दिया जायेगा तथा आरटीआई के माध्यम से प्रदेश में मनरेगा के अन्तर्गत पिछले दस वर्षों में बनाये गये तालाबों के कुल खर्च का ब्यौरा मांगा जायेगा।
बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं के प्रान्तीय कार्यसमिति के सदस्य सर्वश्री हेमन्त सेंगर, मनीश सिंह, दिलीप सिंह मुन्ना, ब्रजेश पाण्डेय, जितेन्द्र चैधरी, सरदार जसपाल सिंह सहित पूरे प्रदेश के जिला प्रभारीगण मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in