Categorized | लखनऊ.

फरेन्दा-जरवल राज्य मार्ग को 4-लेन (लम्बाई 46.40 कि0मी0) करने का निर्णय

Posted on 01 April 2016 by admin

जनपद गोण्डा में फरेन्दा जरवल राज्य मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-1 ए) के कि0मी0 187.60 से 234.00 तक 4-लेन (लम्बाई 46.40 कि0मी0) करने का निर्णय लिया गया है। इस परियोजना पर 200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत प्रस्तावित है। इसके साथ ही, इसके पी0सी0यू0 मानक में शिथिलीकरण जरूरी था। इसलिए मंत्रिपरिषद ने इस परियोजना पर निर्णय लेते हुए निर्माण की मंजूरी प्रदान कर दी है।
यह मार्ग फरेन्दा से निकलकर सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोण्डा होते हुए जरवल रोड पर राष्ट्रीय मार्ग संख्या-28 सी में मिलता है। देवीपाटन मण्डल का मण्डल मुख्यालय गोण्डा होने के अलावा इस क्षेत्र में कई पर्यटन एवं धार्मिक स्थल भी हैं, जहां बड़ी संख्या में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहता है। लखनऊ से गोण्डा जाने के लिए यह सबसे कम दूरी का मार्ग है। इस परियोजना पर व्यय वित्त समिति द्वारा 38505.68 लाख रुपए की लागत आकलित की गई है। मार्ग को 4-लेन किए जाने हेतु मानक के अनुसार पी0सी0यू0 का 20,000 होना भी आवश्यक है। इसलिए इस सम्बन्ध में मंत्रिपरिषद ने निर्णय लेते हुए इस मार्ग के निर्माण की मंजूरी प्रदान कर दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in