Categorized | लखनऊ.

जनपद गाजीपुर में ताड़ी घाट बारा कुम्हार, चैसा मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-99) के राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य को मंजूरी

Posted on 01 April 2016 by admin

मंत्रिपरिषद ने जनपद गाजीपुर में ताड़ी घाट बारा कुम्हार, चैसा मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-99) के राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य को मंजूरी प्रदान कर दी है।
कार्य की प्रस्तावित लागत 232.4972 करोड़ रुपए के सापेक्ष व्यय वित्त समिति द्वारा 228.7518 करोड़ रुपए की लागत आकलित की गई है। इस परियोजना की लागत 200 करोड़ रुपए से अधिक होने के कारण मंत्रिपरिषद से अनुमोदनोपरान्त निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत गाजीपुर-जमानिया- सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-24 के कि0मी0 06 से प्रारम्भ होकर बिहार राज्य के जनपद बक्सर के राज्य मार्ग को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय राज्य मार्ग है। इस मार्ग की कुल लम्बाई 39.60 कि0मी0 है, जिसमें से 1.4 कि0मी0 लम्बाई ताड़ी घाट रेलवे स्टेशन तक जाती है। गंगा अप्रोच रोड की अतिरिक्त लम्बाई 400 मीटर है। इस प्रकार प्रस्तावित परियोजना में 38.6 कि0मी0 लम्बाई शामिल की गई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 गाजीपुर मार्ग पर स्थित उजियार एवं बक्सर के मध्य वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण भारी वाहनों का आवागमन बंद है। इसके कारण बिहार राज्य से आने वाले कोर्स सैण्ड एवं झारखण्ड राज्य से आने वाला कोयला, स्टील, सीमेण्ट आदि का पूर्वी उत्तर प्रदेश हेतु इसी मार्ग से माल वहन हो रहा है। इसलिए राज्य मार्ग संख्या-99 की गुणवत्ता में सुधार आवश्यक है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in