Categorized | लखनऊ.

पाकिस्तान के सम्बन्ध में भारत सरकार की ’’ढुलमुल नीति’’ देशहित में नहीं लगती: बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी।

Posted on 01 April 2016 by admin

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी ने भारत सरकार द्वारा पड़ोसी देश ख़ासकर पाकिस्तान के सम्बन्ध में ढुलमुल नीति अपनाये जाने की तीखी आलोचना करते हुये कहा कि ऐसी गलत नीति से देश का हित सधने वाला नहीं है और ना ही इससे सीमा पर व देश के भीतर होने वाली दुःखद आतंकी घटनाओं में कमी आती हुई ही लगती  है।
पठानकोट वायुसेना हवाई अड्डे पर लगभग तीन माह पहले हुये आतंकी हमले के सम्बन्ध में गठित संयुक्त जाँच दल जिसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी कुख्यात आई.एस.आई. के अधिकारी भी शामिल हैं, के घटना स्थल के दौरे के सम्बन्ध में सुश्री मायावती जी ने कहा कि केन्द्र की सरकार व भाजपा नेताओं के इस बारे में तर्क आमजनता की समझ से परे लगते हैं।
’’जनहित व जनकल्याण’’ के सम्बन्ध में काफी बड़ी-बड़ी बातें व दावे करने वाली पार्टी भाजपा व उसकी केन्द्र की सरकार का नेतृत्व इन मामलों में पूरी तरह से विफल होने के बाद अब ’’देशहित’’ के मामले में भी यह भाजपा सरकार समझौता करती हुई नज़र आ रही है।
पाकिस्तानी जाँच दल को भारत बुलाकर उसका काफी गर्मजोशी से रेड कारपेट स्वागत करना व उसे वायुसेना हवाई अड्डे आदि स्थानों पर ले जाना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार का एक नया आविष्कार है, जिसमें देश के ज़्यादातर लोगों को भारत सरकार की कमजोरी ही झलकती हुई लगती है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार का यह अनूठा प्रयोग भारत-पाक के तीखे व कड़वे सम्बन्ध को देशहित में बदल पायेगा, इसमें लोगों को घोर आशंका है। इसी कारण ही इसका विभिन्न स्तर पर कड़ा विरोध हो रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in