Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी द्वारा दिये गये बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि

Posted on 01 April 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी द्वारा दिये गये बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार अपनी अलोकप्रियता को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है जिसके कारण सपा प्रवक्ता ने अपना संतुलन खो दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने कहा कि सपा सरकार के वरिष्ठ मंत्री से लेकर जिम्मेदार पदाधिकरी जिस तरह राजभवन पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं व असंसदीय तथा मर्यादा से परे है। डाॅ0 बाजपेयी ने अपने बयान में सपा प्रवक्ता द्वारा संघ प्रमुख तथा परोक्ष रूप से राजभवन पर की गई टिप्पणी की कडे़ शब्दों मे निन्दा की है तथा मंाग की है श्री चैधरी अपना बयान वापस लेकर इसके लिए सार्वजनिक क्षमा याचना करें।
डाॅ0 बाजपेयी ने कहा कि सपा सरकार को कानून व्यवस्था के नियत्रंण तथा अराजकता और भ्रष्टाचार रोकने में अपनी असफलता का प्रायश्चित जनता से क्षमा याचना करके करना चाहिए। आरएसएस प्रमुख व राजभवन पर कीचड़ उछाल कर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता प्रदेश की जनता के आक्रोश को आमंत्रित कर रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in