Categorized | लखनऊ.

विजयन्त खण्ड गोमतीनगर में नगर निगम और एलडीए संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटायें - मण्डलायुक्त

Posted on 01 April 2016 by admin

मण्डलायुक्त श्री महेश कुमार गुप्ता ने  आज अपने कार्यालय सभाकक्ष में  नगर निगम ,एलडीए, जल निगम, जल संस्थान, प्रदूषण नियंत्रण विभागों की बैठक कर गोमतीनगर के विजयन्त खण्ड, में नागरिक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में बैठक की। इस बैठक में  अपर आयुक्त प्रशासन श्री सी0पी0एन0 उपाध्याय, एलडीए के सचिव श्री श्रीचन्द्र वर्मा सहित सम्बन्धित विभागों के अभियन्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी आदि उपस्थित थे।
मण्डलायुक्त ने विजयन्त खण्ड गोमतीनगर में बढते अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए नगर निगम और एलडीए को अभियान चलाकार  विजयन्त खण्ड को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सड़को की हालत की जानकारी लेने के बाद नगर निगम को निर्देश दिये हैं कि सड़को की मरम्मत का आगणन एवं प्रस्ताव शासन से स्वीकृति हेतु एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत किया जाये। उन्होने विजयन्त खण्ड से चलकर फैजाबाद रोड तक जाने वाले नाले की खराब दशा को सुधारने के उपायों पर विचार करने के बाद नगर निगम को उसकी सफाई कराने और तत्पश्चात एलडीए को उसकी मरम्मत कराने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने कहा कि  अगली बैठक जो 22 अप्रैल को निर्धारित है उसके पहले नाले की सफाई और सुद्ढीकरण , स्ट्रट लाइब् सीवर की सफाई और ट्रान्सफार्मर स्थापित किये जाने का कार्य पूरा किया जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in