Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की महिलाओं द्वारा प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय पर महिला सशक्तीकरण तथा होली मिलन समारोह का आयोजन

Posted on 30 March 2016 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की महिलाओं द्वारा प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय पर महिला सशक्तीकरण तथा होली मिलन समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष सुश्री अनुसुइया शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सिद्धिश्री ने किया।    कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरूआत फूलों से होली खेलकर तथा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर हुआ।
इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने उपस्थित सभी महिलाओं को होली एवं रंग पंचमी की बधाई दी एवं सम्बोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। डाॅ0 खत्री ने कहा कि एनजीओ तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगारपरक सहायता दिलवाकर उन्हें आत्मसम्मान व स्वाभिमान से जीने व आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से ठोस कदम उठाया जाना चाहिए तथा उन्हें रोजगार शुरू करने के लिए कैसे प्रोत्साहित किया जाय इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम की आयेाजक सुश्री सुश्री अनुसुइया शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ने की दिशा में तथा हर क्षेत्र में महिलाओं की 50 प्रतिशत तक  की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होने कहा कि हाल ही में जिलाधिकारी से सम्पर्क कर उन्होने जिले को आवंटित किये जाने वाले फण्ड में एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की भागीदारी सुनिश्चित कराने की दिशा में सफल व सार्थक प्रयास करने का वीड़ा उठाया है।
इस मौके पर गीत संगीत, होली गीत आदि का भी महिलाओं द्वारा आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती आयशा खान, श्रीमती नूतन बाजपेयी, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्रीमती अनन्ता तिवारी, श्रीमती अंजुम खान, श्रीमती मीना पाण्डेय, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती विभा त्रिपाठी, श्रीमती शीला मिश्रा, श्रीमती सुमन उपाध्याय, श्रीमती रीना विक्रम सिंह, श्रीमती सुमिता सोनकर, श्रीमती विजयलक्ष्मी, परवीन खान, साबरा खातून, श्रीमती ललिता शर्मा, श्रीमती फरहाना मालिकी सहित सैंकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in