Categorized | लखनऊ.

मेडिकल कालेज इलाहाबाद के माड्यूलर ओ0टी0 के उच्चीकरण हेतु 89.55 लाख रुपये जारी

Posted on 30 March 2016 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने मेडिकल कालेज इलाहाबाद के माड्यूलर ओ0टी0 के उच्चीकरण के लिए 89.55 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है।
चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वीकृत धनराशि को अवमुक्त भी कर दिया गया है। इस कार्य के सुचारू रूप से कार्यान्वयन के लिए महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जायेगा। इसी समिति की देख-रेख में उच्च गुणवत्ता के साथ माड्युलर ओ0टी0 का निर्माण कार्य सुनिश्चित होगा। कार्य की गुणवत्ता, मानक एवं विशिष्टियों की जिम्मेदारी महानिदेशक की होगी।
ज्ञातव्य है कि इलाहाबाद में मेडिकल कालेज के माड्यूलर ओ0टी0 के उच्चीकरण के लिए अब तक कुल 892.70 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in