Categorized | लखनऊ.

श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज मुरादाबाद में लोकनिर्माण एवं सिंचाई विभाग की कई परियोजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया

Posted on 30 March 2016 by admin

प्रदेश के मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज जनपद मुरादाबाद में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए बताया कि मुरादाबाद की जनता को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा था तत्कालीन जिलाधिकारी के प्रयासों से यहां पुल बनने से यहां की जनता को अब इससे निजात मिल गई है। उन्होंने कहा कि सरकार मुरादाबाद के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी, हर संभव प्रयास करेगी। हर आदमी को स्वास्थ्य सेवायें स्थानीय एवं ग्राम स्तर पर मुहैया हो इसी सोच के साथ वर्तमान सरकार द्वारा 102 एवं 108 एम्बुलेंस सेवायें शुरू कर गई है। जो जरूरत पड़ने पर मांग के अनुसार पहंुच जाती है। गरीब एवं असहाय लोगों को सरकारी अस्पतालों में सभी दवाईयां मिले इसके लिए आवश्यक निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये गये है। उनका मानना है कि साधन सम्पन्न लोग सरकारी अस्पतालों में कम ही इलाज कराते है उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने पर जहां जच्चा-बच्चा की उचित देखभाल होती है वहीं उनको खाने पीने के लिए धनराशि भी दी जाती है। ग्राम स्तर पर आशायें और ए०एन०एम० गर्भवती महिलाओं का परीक्षण समय समय पर करके उन्हें सलाह मशविरा देकर अस्पताल में प्रसव कराने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने बताया कि आँगनबाड़ी सर्वेक्षण अभियान में चिन्हित किये गये कम वजन वाले कुपोषित बच्चो के इलाज के लिए जिला अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई है।
जिला अस्पताल में बने सी०एम०ओ० कार्यालय के नये भवन का उदघाटन तथा लोक निर्माण एवं सिचाई विभाग की कई योजनाओं का लोकापर्ण तथा शिलान्यास करते हुए मा० मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आज कई परियोजनाओं का मुरादाबाद की जनता के लिए लोकार्पण तथा शिलान्यास किया है इससे यहां के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियो से प्रतिदिन पंजीकृत होने वाले मरीजों के सम्बंध में फीड बैक रिर्पोट ली और कहा कि आम जनता को अस्पताल में इलाज कराने में कोई परेशानी न हो इसको सुनिश्चत किया जाये। अस्पताल में सभी दवाइयां मरीजो को मिले और बाहर से दवाई न लिखी जायें। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य के प्रति वर्तमान सरकार जागरूक है और हर संभव व्यवस्था की जा रही है।
इस अवसर पर आयुक्त श्री सुभाष चन्द शर्मा, डी०आई०जी० श्री ओंकार सिंह, मा० मंत्री श्री इकबाल महमूद, शहर विधायक श्री इकराम कुरेशी, सदस्या राज्य महिला आयोग श्रीमती राजेश कुमारी यादव, एसएसपी श्री नितिन तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा०संजीव यादव, मुख्य विकास अधिकारी सहित लोक निर्माण विभाग, सिचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in