Categorized | लखनऊ.

प्रदेष में सत्ता के संरक्षण में अवैध खनन जारी - डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 21 March 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रदेश सपा सरकार के संरक्षण में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता के बूते प्रदेश  में नदियों के किनारें बडे पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है।
प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश में खनन माफिआ हावी हैं। सरकार का खुलेआम संरक्षण उन्हें प्राप्त है। पूरे बुन्देलखण्ड में अवैध खनन हो रहा है। प्रदेश भर की नदियांें का प्रवाह रोका जा रहा है। नदियों को बर्बाद किया जा रहा हैं। रेल का लाइनों, रोड को अवैध खनन से खतरा पैदा हो रहा है। केवल नदियों को ही नही बल्कि रोड़ तक नहीं छोडे जा रहे है।
प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने कहा कि लगता है अवैध खनन की आय सरकार की आय हो गई है। अवैध खनन की आय का मोटा हिस्सा मंत्री के पास जा रहा है। मंत्री जी की कार गुजारियों पर मुख्यमंत्री आंख बन्द किये बैठे है। खनन विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। एन0जी0टी0  के निर्दोशों की अवहेलना हो रही है। प्रदेश की सभी नदियों के बेसिन में पर्यावरण का खतरा पैदा हो गया हैं। सभी नदियों को अवैध खनन से छलनी किया जा रहा है।
प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने सपा सरकार से मांग की कि मुख्यमंत्री तत्काल खनन मंत्री को बर्खास्त करें। अन्यथा भ्रष्टाचार की कालिख लग जायेगी। अवैध खनन तत्काल बन्द हो। पर्यावरण सुरक्षा सरकार सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in