Categorized | लखनऊ.

श्री उपाध्याय के निधन से एक अच्छा मित्र खो दिया है - श्री नाईक

Posted on 21 March 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज अमौसी एयरपोर्ट जाकर स्व0 रामजस उपाध्याय के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं अंतिम दर्शन किये। स्व0 रामजस उपाध्याय मूलतः अयोध्या के निवासी थे और मुंबई में उनके सहयोगी रह चुके थे। स्व0 रामजस उपाध्याय का अंतिम संस्कार उनके गृह जनपद में किया जायेगा।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व0 रामजस हिन्दी साहित्य संस्थान मुंबई के अध्यक्ष रह चुके हैं और मुंबई उपनगरों में रामलीला शुरू करने का श्रेय उनको जाता है। वे लगभग तीन दशकों से बोरीवली मुंबई में रामलीला का आयोजन करते थे तथा उत्तर भारतीय समाज के विविध कार्यक्रम के आयोजन के साथ-साथ शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित थे। उन्होंने अयोध्या में कई विद्यालय एवं महाविद्यालय स्थापित किए। स्व0 उपाध्याय मुंबई में सफल दुग्ध व्यवसायी थे। उन्होंने कहा कि श्री उपाध्याय के निधन से उन्होंने अपना एक अच्छा मित्र खो दिया है।
श्री नाईक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की कामना के साथ दुःखी परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in