Categorized | लखनऊ.

अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस 20 मार्च को सार्वजनिक अवकाश- लोधी आनंद राजपूत

Posted on 21 March 2016 by admin

ग्रामीण विकास संघर्ष समिति ने अवंतीबाई चैराहा शास्त्रीपुरम, सिकन्दरा पर अवंतीबाई लोधी का 158वां बलिदान दिवस मनाया जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय लोधी राजपूत युवा मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी आनन्द राजपूत रहे, उन्होंने अवंतीबाई की तस्वीर पर माल्र्यापण कर कार्यक्रम का शुभारंम्भ किया।
लोधी आनंद राजपूत ने कहा कि इतिहासकारों ने लोधी समाज की गौरव अवंतीबाई लोधी के साथ भेदभाव किया है। उन्हें इतिहास में वो सम्मान नहीं मिला जो अन्य शहीदों को मिला उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि अबन्तीबाई लोधी का इतिहास माध्यमिक शिक्षा की पुस्तकों में प्रकाशित किया जाये जिससे आगे आने वाली पीढ़ी अवन्तीबाई लोधी के गौरवमयी इतिहास को जान सके।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अवंतीबाई चैराहा शास्त्रीपुरम पर लोधी समाज की गौरव महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा लगाई जाये अगर प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो अखिल भारतीय लोधी राजपूत युवा मण्डल चरणब( रूप से आंदोलन चलायेगा, इसके लिए मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
मानसिंह राजपूत ;सम्पादक- अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्ट्रद्ध ने कहा कि समाज के युवाओं को शपथ लेनी होगी कि समाज की राजनीतिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए एक जुट होकर समाजहित में कार्य करेंगे।
हरिकिशन लोधी ने कहा कि अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस 20 मार्च पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग शासन से की।
डाॅ. सुनील राजपूत ने कहा कि लोधी समाज में व्याप्त कुरूतियों को समाप्त करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा तभी समाज तरक्की करेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कोमल सिंह व संचालन वृहम्मानंद राजपूत ने किया।
कार्यक्रम में इंद्रजीत लोधी, राजेन्द्र सुनार, हरिकिशन लोधी, पीतम सिंह लोधी, नरेश लोधी, डाॅ. विजय लोधी, डाॅ. उदल सिंह, सुखसिंह, मानसिंह राजपूत, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in