Categorized | लखनऊ.

आगामी 30 मार्च को ‘विद्यालय उत्सव’ के आयोजन के साथ-साथ ‘स्कूल चलो अभियान’ को अपने कुशल नेतृत्व में विद्यालय में पर्व की तरह व्यापक रूप से आयोजित कराने के समस्त जिलाधिकारियों को मुख्य सचिव ने दिये निर्देश

Posted on 21 March 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने समस्त जिलाधिकारियों को आगामी 30 मार्च को ‘विद्यालय उत्सव’ के आयोजन के साथ-साथ ‘स्कूल चलो अभियान’ को अपने कुशल नेतृत्व में विद्यालय में पर्व की तरह व्यापक रूप से आयोजित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को आगामी 21 एवं 22 मार्च को जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक कर आयोजन के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में व्यापक रणनीति का निर्धारण करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ की व्यापक सफलता हेतु जनपद, विकास खण्ड, ग्राम एवं वार्ड व विद्यालय स्तर पर मेले, गोष्ठियां, चर्चाएं, रैली, प्रभात-फेरी एवं सांस्कृृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन कराया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि समस्त जिला, ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ नायाब तहसीलदार, सहायक खण्ड विकास अधिकारी, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि को भी विद्यालय उत्सव में किसी न किसी विद्यालय में सम्मिलित होने के लिए नामांकित किया जाये।
मुख्य सचिव ने यह निर्देश समस्त जिलाधिकारियों को परिपत्र निर्गत कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के नामंाकन में सहयोग हेतु जनपदीय अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों यथा-मा0 सांसद सदस्य एवं मा0 विधायकगण, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों से तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक, शिक्षामित्र, विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण द्वारा क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष एवं बी0डी0सी0 सदस्यों, ग्राम प्रधानों से अनुरोध किया जाये। उन्होंने कहा कि 30 मार्च, 2016 को विद्यालय दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों से किसी न किसी विद्यालय में उपस्थिति रहने हेतु अनुरोध किया जाये।
श्री रंजन ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में 14 से 21 मार्च, 2016 तक आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का परीक्षाफल 30 मार्च, 2016 को घोषित कर छात्र-छात्राओं को रिजल्ट कार्ड वितरित किये जायें तथा शैक्षिक सत्र 2016-17 के लिये समस्त प्रोन्नत बच्चों का नामांकन 31 मार्च, 2016 तक नये रजिस्टर में अवश्य कर लिया जाये। उन्हांेने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 6 में नव नामांकन की समस्त तैयारियाँ पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जायें। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मेधावी तथा नियमित उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं, नियमित रूप से उपस्थिति रहने वाले व अच्छा कार्य करने वाले अध्यापकों, विद्यालय में सक्रिय योगदान देने वाले विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्यों तथा मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले रसोइयों को उनके कार्य की सराहना करते हुए सम्मानित कर उन्हें अभिप्रेरित किया जाये।
मुख्य सचिव ने शिक्षक एवं शिक्षामित्रों द्वारा विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्यों को 01 अप्रैल, से 30 अप्रैल, 2016 की अवधि में अपने विद्यालय से सेवित क्षेत्र में घर-घर जाकर सम्पर्क करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेवित बस्ती एवं मजरे व क्षेत्र में आउट आफ स्कूल एवं अनियमित उपस्थिति वाले एवं प्रवासी परिवारों के बच्चों को चिन्हित कर उनके अभिभावकों से सम्पर्क कर उक्त बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराना सुनिश्चित किया जाये तथा प्रोन्नत छात्र-छात्राआंे में से विद्यालय न आने वाले बच्चों के घर जाकर सम्पर्क कर उन्हें विद्यालय लाया जाये। उन्होंने कहा कि जनपद में गत वर्ष की तुलना में नामांकन कम होने की स्थिति में कारणों की समीक्षा कर छात्र-छात्राओं के नामांकन बढ़ाने के हर संभव प्रयास सुनिश्चित किये जायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in