Categorized | लखनऊ.

मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब द्वारा दिवंगत छायाकारों को श्रद्धांजलि व उनके परिवार का सम्मान

Posted on 19 March 2016 by admin

मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब प्रेस छायाकार, न्यूज चैनल कैमरामैन का एक राश्ट्रीय संगठन है। राजधानी सहित प्रदेष व अन्य राज्यों में इसके हजारों सदस्य सक्रिय है। क्लब समय-समय पर विभिन्न आयोजन करता रहता है। 20 मार्च 2016 को हम सब के साथी स्व0 राजू तिवारी प्रेस छायाकार की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्श की भांति इस वर्श भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब के प्रधान कार्यालय 47, विकासदीप बिल्डिंग परिसर नियर छितवापुर पुलिस चैकी स्टेषन रोड लखनऊ में दिन रविवार समय अपराहन 2 बजे आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेष के राज्यपाल रामनाईक होंगे इसके साथ ही प्रदेष के कई कबीना मंत्री व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व आमजन के अलावा छायाकार/ पत्रकार व न्यूज़ चैनल कैमरामैन भी दिवंगत छायाकारों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब के अध्यक्ष एस एम पारी ने बताया कि स्व0 राजू तिवारी की पुण्य तिथि के अवसर उन तमाम दिवंगत छायाकार साथियों को जिनमें स्व0 संजीव प्रेमी, स्व0 बी0 डी0 गर्ग,स्व0 विनोद त्रिपाठी, स्व0 देवा जोषी, स्व0 मयंक सक्सेना, स्व0 मुन्ने बख्षी, स्व0 राजीव भटनागर, स्व0 सुन्दर लाल, स्व0 संतोश ग्वाला, स्व0 मो. रिजवान आदि को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया जायेगा साथ ही उनके परिजनों का भी सम्मान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह तो एक बहाना है अपने उन दोस्तों को याद करने का जिन्होंने हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया और आज हमारे स्मृतियों में ही षेश रह गये है। राजू तिवारी हो या फिर बी.डी.गर्ग अथवा अन्य साथी जिनके साथ कार्य अनुभव बहुत अच्छा रहा है। हमारी कोषिष रहती है कि हम समय-समय पर अपने सभी दिवंगत साथियों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे। सभी पत्रकार साथियों, प्रेस छायाकार, न्यूज चैनल, कैमरामैन व आमजन से  विनम्र निवेदन है कि श्रद्धांजलि सभा में आकर हमारा मनोबल बढ़ायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in