Categorized | लखनऊ.

शहरी क्षेत्रों की अल्पसंख्यक बाहुल्य बस्तियों में सामान्य सुविधाओं की स्थापना योजना के तहत धन मंजूर

Posted on 19 March 2016 by admin

उत्तर प्रदेश शासन ने शहरी क्षेत्रों की अल्पसंख्यक बाहुल्य बस्तियों में इण्टरलांिकंग, नाली निर्माण व अन्य सामान्य सुविधाओं की स्थापना योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में नगर निगम, गोरखपुर की विभिन्न अल्पसंख्यक बाहुल्य बस्तियों में इण्टरलाकिंग रोड व नाली निर्माण कार्य के संबंधित अलग-अलग 73 परियोजनाओं के लिए अंतिम किश्त के रूप में 480.695 लाख रुपये मंजूर किये हैं।
इसी प्रकार इसी योजना के तहत नगर पालिका परिषद, दरियाबाद (बाराबंकी) व नगर पंचायत देवां व बंकी की 03 परियोजनाओं के लिए 52.635 लाख रुपये, नगर पंचायत, कम्पिल (फर्रूखाबाद) की एक परियोजना के लिए 20.53 लाख रुपये तथा नगर निगम, गोरखपुर की अलग-अलग 74 परियोजनाओं के लिए अंतिम किश्त के रूप में 455.795 लाख रुपये मंजूर किये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in