Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने होली के अवसर पर डी0जे0 बजाने पर लगाई गई रोक सवाल खड़े करते हुए कहा कि

Posted on 16 March 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने होली के अवसर पर डी0जे0 बजाने पर लगाई गई रोक सवाल खड़े करते हुए कहा कि अपराधों को रोक पाने में नाकाम अखिलेश की पुलिस अब डी0जे0 नहीं बजने देने पर अमादा क्यों है ? प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कांवर यात्रा के दौरान डी0जे0 पर रोक, अब उंमग और उल्लास के त्यौहार होली पर बजने वाले डी0जे0 पर रोक के फैसले से स्पष्ट है कि सरकार मनमानी पर उतारू है। उन्होंने कहा कि लगातार आपसी सौहार्द और भाई चारे के साथ मनते होली के त्यौहारों में बजते डी0जे0 पर अचानक रोक के आदेश क्यों और किन परिस्थतियों दिये जा रहे है।
भाजपा प्रवक्ता श्री पाठक ने कहा कि इस तरह के तुगलकी फरमान जारी करने के बजाय सरकार व्यवस्था करे कि ये त्यौहार आपसी समझदारी, भाई चारे के साथ मनाये जाये, बार-बार इस तरह के फैसलों ले अखिलेश सरकार किसे संदेश देने में जुटी है ? उन्होंने कहा कि मजहबी राजनीति में जुटी अखिलेश सरकार वोट बैंक की राजनीति को त्याग कर राज्य की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त बनाये रखते हुए ऐसे प्रबन्ध करती की समाज के सभी वर्गो के त्यौहारों पर किसी तरीके का प्रतिबंध न लगाना पड़ता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in