Categorized | लखनऊ.

भाजपा संगठनात्मक बैठक के निर्णय - डा0 मनोज मिश्र

Posted on 16 March 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 की संगठनात्मक बैठक आज भाजपा मुख्यालय लखनऊ में सम्मन्न हुई। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बताया कि इस बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री ओम प्रकाश माथुर जी ने सम्बोधित किया। इस बैठक में प्रदेश में 6 बड़ी सभायें करने का निर्णय लिया गया। इन सभाओं को मा0 अमित शाह व मा0 राजनाथ सिंह सम्बोधित करेंगे।
डा0 मिश्र ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि केन्द्रीय बजट को प्रदेश भर में बूथ स्तर पर पहुंचाया जायेगा। बैठक में सभी ने प्रधानमंत्री की फसल बीमा को ऐतिहासिक बताते हुए बधाई दी। 14 मार्च को प्रदेश के सभी सांसदो की बैठक दिल्ली में होगी। इस बैठक में मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रहेंगे।
डा0 मिश्र ने बताया कि इस संगठनात्मक बैठक में प्रदेश के सभी 6 क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी सभायें की जायेगी। गोरखपुर की सभा मऊ में, काशी की इलाहाबाद, अवध की लखनऊ, पश्चिम की मुरादाबाद, कानपुर की जहांनाबाद में सभायें होगी। इन सभाओं को मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा गृहमंत्री मा0 राजनाथ सिंह सम्बोधित करेंगे।
डा0 मिश्र ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस 06 अप्रैल को पार्टी समर्पण दिवस मनायेगी। यह समर्पण दिवस मण्डल स्तर पर मनाया जायेगा। डा0 भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिन 14 को अप्रैल जिला स्तर पर मनाया जायेगा।
इस बैठक में मा0 ओम माथुर, महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, आशुतोष टण्डन, महामंत्री स्वतत्र देव सिंह, अनुपमा जायसवाल, रमापति शास्त्री एवं समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय संगठन मंत्री उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in