Categorized | लखनऊ.

इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ एवं सषस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.) द्वारा शैक्षणिक जागरूकता षिविर का फ्रन्टियर टेªनिंग सेन्टर, बलरामपुर में आयोजन

Posted on 16 March 2016 by admin

इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ एवं सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.), लखनऊ द्वारा इग्नू के कार्यक्रमों से सम्बन्धित शैक्षणिक जागरूकता शिविर का फ्रन्टियर टेªनिंग सेन्टर, बलरामपुर में आयोजन दिनाँक 11 मार्च 2016 को सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.) के प्रशिक्षण संस्थान, फ्रन्टियर टेªनिंग सेन्टर, बलरामपुर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.) में कार्यरत लगभग 300 अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए श्री एच. के. गुप्ता, कमान्डेंट, सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.), फ्रन्टियर टेªनिंग सेन्टर, बलरामपुर ने अपने अधिकारियों एवं जवानों के समक्ष दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे इग्नू द्वारा संचालित कार्यक्रमों में अपना नामांकन करवायें और इन कार्यक्रमों का लाभ उठायें। उन्होने अपने सम्बोधन में अपने अधिकारियों एवं जवानों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपने ज्ञान एवं कौशल को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसी श्रृंखला में क्षेत्रीय निदेशिका डाॅ0 मनोरमा सिंह ने अपने सम्बोधन में विस्तार से इग्नू के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि इग्नू एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है, जिसका गठन 1985 में संसद के एक अधिनियम के तहत हुआ था। उन्होनें बताया कि तब से लेकर आज तक इग्नू गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा शिक्षार्थियों के द्वार तक पहुँचाने का प्रयास कर रहा है। उन्होनें विस्तार से इग्नू द्वारा दी जा रही विद्यार्थी सहायता सेवाओं की चर्चा की और साथ ही साथ यह भी बताया कि यदि सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी एवं जवान इग्नू के कार्यक्रमों में अपना नामांकन करवाते हैं, तो उन्हें इग्नू मोबाइल अध्ययन केन्द्र के माध्यम से परामर्श कक्षायें उनके कार्यक्षेत्र में उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा।

सहायक क्षेत्रीय निदेशक डाॅ0 कीर्ति विक्रम सिंह ने अपने सम्बोधन में इग्नू की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय विश्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है, जिसका उद्देश्य शिक्षा का सार्वभौमिककरण करना है। इसके लिए इग्नू ने अपने अध्ययन केन्द्र देश के कोने-कोने में स्थापित किये हैं एवं इन अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को सहायता सेवाएं प्रदान कर रहा है। डाॅ0 सिंह ने यह भी बताया कि इग्नू के नियम काफी लचीले है और एस.एस.बी. में कार्यरत अधिकारियों एवं जवानों का स्थानान्तरण देश में किसी अन्य स्थान पर हो जाता है तो उनका अध्ययन केन्द्र उस स्थान पर आवंटित कर दिया जायेगा जिससे की उनका अध्ययन सुचारू रूप से चल सकें।

सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री अंशुमान उपाध्याय ने इग्नू द्वारा संचालित प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों जैसे मानव तश्करी, आपदा प्रबन्धन एवं मानवाधिकार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होनें मानव तश्करी में प्रमाण-पत्र कार्यकम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रमाण-पत्र कार्यक्रम का निर्माण भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा किया गया है जिसका संचालन दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से किया जाता है। श्री उपाध्याय ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को मानव तस्करी की रोकथाम के बारे में जागरूकता और व्यापक समझ प्रदान करना है एवं शिक्षार्थियों में विभिन्न हितधारकों/प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मानव तस्करी की प्रक्रिया से जुड़ी एजेंसियों के बारे में कार्यात्मक समझ और समन्वय विकसित करना।

इस कार्यक्रम का समापन करते श्री विकास कुमार, डिप्टी कमाण्डेंट, फ्रन्टियर टेªनिंग सेन्टर, बलरामपुर कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in