Categorized | लखनऊ.

प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाने हेतु विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता: मुख्य सचिव

Posted on 16 March 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाने हेतु विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की योग्यता में कोई कमी नहीं है, बल्कि आवश्यकता उनको उचित मार्गदर्शन देने की है। उन्होंने कहा कि विगत लगभग 05 वर्षों के उपरान्त 29वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह 2016 में प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों ने बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकलने वाली झांकी में प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत श्रेष्ठ छात्रों द्वारा तैयार की गयी झांकी एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की प्रतिभा को दृष्टिगत रखते हुये गांव-गांव स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराने के उपरान्त राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य कार्यक्रय आयोजित कराया जाये।
मुख्य सचिव आज यहां चैक स्टेडियम में 29वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह 2016 के समापन समारोह अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी 14 मार्च से प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की परीक्षा का आयोजन काफी समय के बाद कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का दायित्व है कि पारदर्शिता के साथ परीक्षा का संचालन कर अध्ययनरत छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करें।
श्री रंजन ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों का दायित्व है कि वह अपनी कार्यशैली में और अधिक बेहतर बदलाव लाकर अध्ययनरत छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करें, ताकि प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के साथ-साथ अध्ययनरत छात्रों का भी सम्मान समाज में हो। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों को सुचारु रूप से संचालित कराने हेतु शैक्षिक कैलण्डर बनाकर लागू किया जाये, जिसमें सांस्कृतिक, खेलकूद एवं शैक्षणिक गतिविधियां अवश्य सम्मिलित हों, ताकि अध्ययनरत छात्रों को हर क्षेत्र की जानकारी समय से दिलायी जा सके।
कार्यक्रम में सचिव बेसिक शिक्षा श्री आशीष कुमार गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य सचिव ने आयोजित प्रतियोगिता के विजयी वाराणसी मण्डल के छात्रों को तथा अन्य छात्रों को भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन खेलकूद के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in