Categorized | लखनऊ.

कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का डीपीआर अनुमोदित

Posted on 15 March 2016 by admin

मंत्रिपरिषद द्वारा कानपुर मेट्रो रेल परियोजना हेतु राइट्स लि0 द्वारा तैयार की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को अनुमोदित कर दिया गया है।
कानपुर महानगर में मेट्रो रेल परियोजना के त्वरित क्रियान्वयन हेतु लिए गए निर्णयों के क्रम भारत सरकार की अनुभवी एवं विशेषज्ञ संस्था राईट्स द्वारा डीपीआर तैयार कर उपलब्ध कराया गया है। प्रस्तुत डीपीआर के अनुसार कानपुर मेट्रो रेल परियोजना में कुल 32 कि0मी0 की लम्बाई में 02 कारीडोर्स प्रस्तावित हैं।
इन दोनों कारीडोर्स में कुल 31 स्टेशन प्रस्तावित हैं। जिनमें 19 एलिवेटेड एवं 12 भूमिगत हैं। अगस्त, 2015 की दरों पर कर एवं प्रभार सहित परियोजना की कुल लागत 13721 करोड़ रुपए अनुमानित है। डी0पी0आर0 में भारत सरकार के परामर्श अथवा अन्य कारणों से भविष्य में किए जाने वाले संशोधनों अथवा परिवर्तनों हेतु डी0पी0आर0 में प्रस्तावित कारीडोर के क्रियान्वयन में आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों के दृष्टिगत निर्णय लिए जाने हेतु मुख्यमंत्री को अधिकृत करने का फैसला भी लिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in