Categorized | लखनऊ.

‘‘शख्सियत एवार्ड’’ से सम्मानित हुयी अनीता सहगल । अभिनेता अनुपम श्याम ओझा ने सम्मानित किया।

Posted on 15 March 2016 by admin

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ अभियान के तहत दिल्ली के कान्स्टीट्यूशन क्लब आफ इन्डिया में ‘शख्सियत अवार्ड-2016’’ के चैथे भव्य समारोह में लखनऊ निवासी उ0प्र0 की बहुमुखी प्रतिभा की धनी, बहुप्रतिष्ठत एंकर, समाज सेविका, राष्ट्रपति डाॅ0 ए0पी0जे0अब्दुल कलाम द्वारा सम्माानित डाॅ0 अनीता सहगल वसुन्धरा को बालीवुड अभिनेता अनुपम श्याम ओझा द्वारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अनुपम श्याम ओझा ने कहा कि अद्धितीय प्रतिभा रखने वाली अनीता सहगल की वाणी मे ं सरस्वती का वास है, यह जब बोलती हैं तो कार्यक्रम और भी खूबसूरत हो जाता है। इनके द्वारा बोली गयी शेरो-शायरी से कार्यक्रम में चार चांद लग जाते हैं।
अन्त में कार्यक्रम की संयोजिका सुश्री दीप्ति शर्मा ने कहा कि अनीता सहगल की जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है। इनके द्वारा किये गये कार्यों को जब जूरी के सम्मुख रखा गया तो सबने यही कहा कि ऐसी बहुआयामी प्रतिभा कोे जरूर सम्माानित किया जाना चाहिये। अनीता सहगल कला व संस्कृित के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम है। इस अवसर पर बालीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री पदमिनी कोल्हापुरे, वरिष्ठ केसरी क्लब की अध्यक्षा किरण चैपड़ा, पीयूष शर्मा, दिल्ली इन्टेरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के राम किशोर पारचा, सुषमा पारचा, इन्टेरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, प्रयाग के हसन हैदर, फिल्म प्रोड्यूसर/निर्देशक मंयक श्रीवास्तव, ब्रजेश श्रीवास्तव, प्रताप यादव,सनोज मिश्रा, मनु शर्मा,  आदि शहर की जानी मानी हस्तियां मौजूद थीं। शरबनी इन्टेरनेशनल द्धारा आयोजित कार्यक्रम में अभिनेत्री पदमिनी कोल्हापुरेे ने अनीता को देश की शख्सियत बताते हुए कहा कि आज उनको शख्सियत अवार्ड से उनकी शख्सियत को पूर्णतः प्रदान हुयी, जो शख्सियत अवार्ड के लिये गर्व की बात है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in